Delhi-Ncr आने वाला समय भारत का है… Gen-Z प्रधानमंत्री से गहराई से जुड़ा, CM रेखा गुप्ता बोलीं- देश और दिल्ली दोनों होगी विकसित- #INA

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क स्थित मोहम्मद कुली खां मकबरे के निकट आयेाजित विकसित भारत कला शिविर- सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंची. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि आने वाला समय भारत का है। भारत विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है और इसे पूरी दुनिया देखेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण और उन्हें सजाना-संवारना सरकार का महत्वपूर्ण कार्य है और इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि यह आयोजन भारत माता की संस्कृति और कला का एक सुंदर उत्सव है, जिसे मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चार ऐसे स्मारक समर्पित किए गए, जिनका पुनर्स्थापन पूरी तरह किया जा चुका है.
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत अनुभव को किया साझा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस परिसर में आने पर उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं, जब वह पिकनिक पर कुतुब मीनार, लाल किला और चिड़ियाघर जैसी जगहों पर जाती थीं. उन्होंने कहा कि स्मारकों का संरक्षण और उन्हें सजाना-संवारना सरकार का महत्वपूर्ण कार्य है और इसे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप लगातार आगे बढ़ाया जा रहा.
देश और दिल्ली दोनों विकसित हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पेंटिंग्स प्रतियोगिता और कार्यक्रमों के माध्यम से स्पष्ट होता है कि भारत का अगला चरण क्या होगा. आने वाला समय भारत का है. भारत विश्व गुरु के रूप में उभरने जा रहा है और इसे पूरी दुनिया देखेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सबको एक-दूसरे का साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि देश और दिल्ली दोनों विकसित हों.
Gen-Z प्रधानमंत्री से गहराई से जुड़ा
कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने यह कहा कि दिल्ली और देश का Gen-Z प्रधानमंत्री से गहराई से जुड़ा हुआ है. बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से यह बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती कि वे किस विषय पर पेंटिंग बनाएं. अधिकांश बच्चे स्वयं ही प्रधानमंत्री, आत्मनिर्भर भारत या विकसित भारत जैसे विषयों को चुनते हैं. यह रचनाएं दर्शाती हैं कि नई पीढ़ी देश के भविष्य को लेकर कितनी सकारात्मक और संकल्पित है.
भारत का भविष्य नई पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित
उन्होंने कहा कि बच्चों की बनाई पेंटिंग्स में प्रधानमंत्री के जीवन, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसे विषय स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आए. हजारों बच्चों की इन कलाकृतियों से यह संदेश मिलता है कि भारत का भविष्य नई पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित और उज्ज्वल है. उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री की सोच पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं, उन्हें यहां आकर यह देखना चाहिए कि नई पीढ़ी देश को लेकर कितनी आशावादी और प्रतिबद्ध है.
आने वाला समय भारत का है… Gen-Z प्रधानमंत्री से गहराई से जुड़ा, CM रेखा गुप्ता बोलीं- देश और दिल्ली दोनों होगी विकसित
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


