Delhi-Ncr लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी यादव का आरोपों से इनकार, RJD नेता ने चुना ये विकल्प- #INA

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़े कथित स्कैम से CBI मामले में RJD नेता तेजस्वी यादव सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. लैंड फॉर जॉब से जुड़े इस केस में तेजस्वी यादव ने आरोपों को मानने से इनकार कर दिया. तेजस्वी यादव ने मामले में मुकदमा लड़ने का विकल्प चुना. अब इस मामले में उनके खिलाफ ट्रायल चलेगा.

दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 29 जनवरी को RJD नेताओं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच औपचारिक आरोप तय करने के लिए अदालत में पेश होने की अनुमति दी थी. लालू परिवार और अन्य के खिलाफ आरोप तय करते हुए कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार ने एक आपराधिक गिरोह की तरह काम किया है. उनकी ओर से एक व्यापक साजिश रची गई थी.

आरोपों से इनकार, केस की नियमित सुनवाई 9 मार्च से शुरू

बताया जा रहा है कि किन्हीं कारणों की वजह से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे. इसके बाद केस के सभी आरोपियों को 15 फरवरी तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था. इसी के चलते बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कोर्ट में अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि उनके या परिवार पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है. वे ट्रायल का सामना करेंगे. इस केस की नियमित सुनवाई 9 मार्च से शुरू होने वाली है.

तेज प्रताप के आरोपों पर चुप्पी साधी

सोमवार को तेजस्वी ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि वह रूटीन प्रक्रिया के चलते यहां आए हैं. उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है. इस बीच उनसे बड़े भाई तेज प्रताप के आरोपों पर सवाल किया गया. इस पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली. बता दें कि एक दिन पहले ही लालू के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप ने आरजेडी के 5 नेताओं को जयचंद बताकर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था.

क्या है लैंड फॉर जॉब केस?

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे. सीबीआई की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि रेलवे में ग्रुप‑D नौकरियां देने के बदले उम्मीदवारों के परिवारों ने जमीन के छोटे‑छोटे प्लॉट लालू परिवार या उनसे जुड़े लोगों के नाम ट्रांसफर किए. यह ट्रांसफर बिहार के कई जिलों में हुआ और बाद में इन जमीनों को परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज किया गया.

लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी यादव का आरोपों से इनकार, RJD नेता ने चुना ये विकल्प


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News