Delhi-Ncr दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां- #INA

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग हुई है. दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने कार पर फायरिंग की. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अभी तक किसी भी गैंग ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है. हालांकि घटना को गैंगवार के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस भी इसको लेकर सतर्क है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. ISBT कश्मीरी गेट के पास लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर करीब चार राउंड फायरिंग की गई थी. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

जानें पूरा मामला

यह वारदात ISBT कश्मीर गेट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई. रात के समय यहां और चहल-पहल रहती है. बताया जा रहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक से कुछ बाइक सवार आए और उनकी कार को घेर लिया. हमलावरों ने जेब से पिस्टल निकाली और फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर दहशत फैल गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.

कार के गेट और शीशे पर लगी गोलियां

वकील की कार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया है. वहीं एक व्यक्ति सिर नीचे कर सड़क पर बैठा हुआ है. अब यही लॉरेंस बिश्नोई का वकील है, ये साफ नहीं हो पाया है. गोलियां कार के शीशों और गेट पर लगीं हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में इसे डराने या जान से मारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

क्या वकील को धमकी मिली थी?

पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही कि क्या लॉरेंस बिश्नोई के वकील को पहले किसी से धमकी मिली थी? लॉरेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगस्टर के वकील पर हमला होना सुरक्षा के लिहाज से भी काफी संवेदनशील माना जा रहा है. इससे गैंगवार बढ़ने की आशंका है. पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News