Delhi-Ncr पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा: CDS अनिल चौहान के वीडियो से छेड़छाड़ का पर्दाफाश- #INA

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान.
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. भारत के खिलाफ वो लगातार अपनी साजिशों का प्रोपेगेंडा चला रहा है. इस कड़ी में उसने एक और नापाक हरकत की है. देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के एक वीडियो से छेड़छाड़ करके शेयर कर रहा है. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने उसकी इस नापाक हरकत का पर्दाफाश किया है. इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो से सावधान रहें. कुछ पाकिस्तान समर्थक अकाउंट भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि पाकिस्तान से कभी पंगा मत लेना क्योंकि उनकी सेना कहीं ज़्यादा बेहतर और उन्नत लगती है.
🚨 Beware of Digitally Manipulated Videos!
Some pro-Pakistani accounts are circulating a doctored video of Indias Chief of Defence Staff, General Anil Chauhan, falsely portraying him as saying: Never mess with #Pakistan because their army appears to be far more superior and pic.twitter.com/XfZsjzZGDd
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 28, 2025
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया
इसी पोस्ट में पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे कहा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग गुमराह करने और गलत सूचना फैलाने के लिए किया जा रहा है. हमेशा आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें. इतना ही नहीं पाकिस्तान की एक और डिजिटल साजिश का पर्दाफाश किया है.
🚨प्रोपेगेंडा से सावधान❗
कुछ पाकिस्तान-समर्थित अकाउंट्स डिजिटल छेड़छाड़ कर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का वीडियो फैला रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख #OperationSindoor के दौरान सरकार पर कार्रवाई रोकने का आरोप लगा रहे हैं, और दावा कर रहे हैं कि pic.twitter.com/1Csn1LH7Uj
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 28, 2025
नौसेना प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया
पीआईबी फैक्ट चेक ने एक पोस्ट में कहा, कुछ पाकिस्तान समर्थित अकाउंट्स डिजिटल छेड़छाड़ कर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का वीडियो फैला रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकार पर कार्रवाई रोकने का आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इससे भारतीय वायुसेना को नुकसान सहना पड़ा. यह वीडियो फर्जी है. भारतीय नौसेना प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा: CDS अनिल चौहान के वीडियो से छेड़छाड़ का पर्दाफाश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


