Delhi-Ncr पंजाब: श्री दमदमा साहिब के लिए तलवंडी साबो रेल लिंक मंजूर, अब जुड़ेंगे सभी 5 तख्त- #INA

तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए तलवंडी साबो रेल लिंक को मंजूरी मिल गई है. अब सभी पांच तख्त आपस में रेल मार्ग से जुड़ेंगे. इसे लेकर केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि तलवंडी साबो के लिए रेलवे लिंक को मंजूरी मिलने के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. यह पवित्र भूमि तख्त श्री दमदमा साहिब की है, जो सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है.
आस्था का रेल ट्रैक
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेलवे लाइन नहीं है, यह आस्था, गर्व और पंजाब के लिए लंबे समय से लंबित न्याय का प्रतीक है. इस विकास के साथ, तख्त श्री दमदमा साहिब अब अन्य चार तख्तों से रेलवे द्वारा जुड़ जाएगा, जो धार्मिक और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
क्या है यह रेल परियोजना?
रमन मंडीसद्दा सिंहवाला नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना, मानसाबठिंडा डबलिंग परियोजना के अंतर्गत एक प्रमुख बुनियादी ढांचा पहल है. 42.9 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की कुल लागत ₹1118.47 करोड़ होगी, जबकि प्रति किलोमीटर लागत ₹26.07 करोड़ है. यह परियोजना मानसा और बठिंडा जिलों को कवर करेगी और क्षेत्रीय विकास एवं परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
History created today while sanctioning the railway link to the Talwandi Sabo: Ravneet Singh Union Minister of state for Railways and Food processing Industries
Indian railways sanction historic Talwandi Sabo rail link to Takht Sri Damdama Sahib, now joining all the five takhts pic.twitter.com/1EQvHMHJzl— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) March 20, 2026
इस रेल लाइन पर होंगे 6 स्टेशन
इस परियोजना के लिए कुल 192.42 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, जिसमें मानसा जिले में 40.508 हेक्टेयर और बठिंडा जिले में 151.912 हेक्टेयर भूमि शामिल है. इस रेल लाइन पर छह स्टेशन होंगे. इसमें 2 मौजूदा और 4 नए स्टेशन होंगे. इनमें ललेआना, तलवंडी साबो, जागा राम तीर्थ, कमालू सवाइच, साथ ही कमालू सवाइच में एक जंक्शन शामिल है.
पंजाब: श्री दमदमा साहिब के लिए तलवंडी साबो रेल लिंक मंजूर, अब जुड़ेंगे सभी 5 तख्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

