Delhi-Ncr कहीं पानी में डूबी कार तो कहीं बच्चे करने लगे स्विमिंग… दिल्ली में बारिश के बाद रेखा सरकार पर ऐसे बरसी AAP- #INA

दिल्ली में बारिश से बढ़ा सियासी पारा
दिल्ली में बुधवार शाम को मूसलाधार बारिश पड़ी. बारिश पड़ने के बाद सियासी पारा बढ़ गया है. दिल्ली के शालीमार बाग से लेकर मुस्तफाबाद समेत कई इलाकों में पानी भर गया. कारें पानी में डूबी हुई नजर आई. एक बारिश ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया. इसी के बाद अब विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी ने सीएम रेखा गुप्ता की सरकार पर निशाना साधा है.
दिल्ली में तेज बारिश पड़ने के बाद सड़कों का हाल बेहाल हो गया. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कई इलाकों में जलभराव की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई इलाकों में गाड़ियां पानी में डूबी हुई है. सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है.
AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आदिल अहमद खान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मुस्ताफाबाद की एक वीडियो पोस्ट की. इस वीडियो में दिख रहा है कि मुस्ताफाबाद में काफी ज्यादा पानी भरा हुआ है. इस पानी में छोटे बच्चे नाव चला रहे हैं.
मुस्तफ़ाबाद में चारों तरफ़ पानी भरा हुआ है, छोटे – छोटे बच्चे नाव चला रहे हैं।
यहाँ से दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट @bishtmla विधायक हैं।
ज़रा सी बरसात में पूरी की पूरी दिल्ली पानी में डूब गई.
भाजपा के चारों इंजन में पानी भर गया, चारों इंजन फेल हो चुके हैं। pic.twitter.com/L1s5yIN31G— Adil Ahmad Khan (@AdilKhanAAP) July 9, 2025
वीडियो पोस्ट करते हुए आप के प्रवक्ता ने कहा, मुस्तफाबाद में चारों तरफ पानी भरा हुआ है, छोटे – छोटे बच्चे नाव चला रहे हैं. यहां से दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट विधायक हैं. जरा सी बरसात में पूरी की पूरी दिल्ली पानी में डूब गई. बीजेपी के चारों इंजन में पानी भर गया, चारों इंजन फेल हो चुके हैं.
इसी के साथ उन्होंने शालीमार बाग का भी एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो पर उन्होंने लिखा, ये मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा है जो इस वक्त पूरी तरह से जलमग्न हैं. पानी में डूबी जनता बेबस है लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी नदारद हैं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की अपनी विधानसभा शालीमार बाग का हाल देखिए pic.twitter.com/BIRyeUM6hn
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) July 9, 2025
शालीमार बाग में भी दिखा जलभराव
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी शालीमार बाग की वीडियो पोस्ट की. उन्होंने पानी से भरे हुए शालीमार बाग की वीडियो शेयर करते हुए कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की अपनी विधानसभा शालीमार बाग का हाल देखिए.
चार इंजन की भाजपा सरकार ने दिल्ली को दिए स्विमिंग पूल
दिल्ली की मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी ने अपनी विधान सभा शालीमार बाग के लिए किया ख़ास इंतज़ाम! pic.twitter.com/24FjWRrvL7
— Atishi (@AtishiAAP) July 9, 2025
BJP ने दिल्ली को दिए स्विमिंग पूल
पूर्व सीएम आतिशी ने भी सीएम रेखा गुप्ता के निवार्चन क्षत्र की वीडियो शेयर की. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, चार इंजन की बीजेपी सरकार ने दिल्ली को दिए स्विमिंग पूल. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी विधान सभा शालीमार बाग के लिए किया खास इंतजाम!
दिल्ली का पटपरगंज इलाका है , लोग दिल्ली के रील वाले विधायक जी को ढूंड रहे है
चार इंजन , चारों खटारा pic.twitter.com/LGIjbFfYNQ
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) July 9, 2025
सौरभ भारद्वाज ने कई इलाकों का वीडियो शेयर किया. उन्होंने जलभराव का हाल बताते हुए कहा, दिल्ली का पटपरगंज इलाका है , लोग दिल्ली के रील वाले विधायक जी को ढूंढ रहे हैं. चार इंजन , चारों खटारा उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, एक घंटे की बारिश – फुलेरा पंचायत के चारो इंजन डूबे पानी में – अलकनंदा-ग्रेटर कैलाश का बुरा हाल.
कहीं पानी में डूबी कार तो कहीं बच्चे करने लगे स्विमिंग… दिल्ली में बारिश के बाद रेखा सरकार पर ऐसे बरसी AAP
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



