Delhi-Ncr SSC में घोटाला बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार गिरफ्तार हों… AAP के छात्र विंग ASAP ने किया विरोध प्रदर्शन- #INA

आम आदमी पार्टी का छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने एसएससी की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया. दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में हुए प्रदर्शन के दौरान एसैप से जुड़े बड़ी तादात में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान एसैप के संगठन मंत्री ओम सिंह ने आरोप लगाया कि देश का छात्र वर्ग आज सबसे असुरक्षित महसूस कर रहा है. ये लापरवाही नहीं, एक संगठित साजिश है. दुखद है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरे मामले में पूरी तरह से मौन हैं. क्या यह मौन किसी संरक्षण का संकेत है?

SSC घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि एसैप मांग करता है कि एसएससी घोटाले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय पर तुरंत रोक लगाई जाए. अब देश का युवा चुप नहीं बैठेगा. हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा.

Asap Protests Ssc

उधर, एसैप के ईशना गुप्ता ने कहा कि एसएससी की भर्ती प्रक्रियाएं सालों से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से भरी हैं. जब छात्र सड़क पर उतरते हैं, तो उनके हक़ की आवाज़ को दमन से दबाया जाता है. ये लड़ाई सिर्फ नौकरी की नहीं, बल्कि सिस्टम को बदलने की है. हम हर उस छात्र के साथ हैं जो न्याय की मांग कर रहा है.

देशभर में फैल सकता है आंदोलन- एसैप

एसैप ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है. यदि सरकार अब भी आंखें मूंदे बैठी रही, तो यह आंदोलन देशभर में उग्र रूप लेगा और हर छात्र आवाज उठाएगा.

इस विरोध-प्रदर्शन में एसैप के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रुप से ईशना गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, राहुल राय, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बिधूड़ी, संगठन मंत्री ओम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष फहाद शेरवानी, सह सचिव प्रवीण चौधरी, अनुषा सिंह, अभिषेक कुमार, कमल तिवारी, सागर गौतम मौजूद रहे.

SSC में घोटाला बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार गिरफ्तार हों… AAP के छात्र विंग ASAP ने किया विरोध प्रदर्शन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button