Delhi-Ncr दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगी आग, पायलट ने टाल दिया बड़ा हादसा- #INA

दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगी आग, पायलट ने टाल दिया बड़ा हादसा

स्पाइसजेट फ्लाइट (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे विमान में आग लगने की घटना सामने आई है. इस बात की जानकारी होते ही विमान को ‘बे’ पर लौट आया. इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. इस पूरी घटना पर विमान कंपनी का कहना है कि विमान की विस्तृत इंजीनियरिंग जांच की गई और कोई असामान्य बात नहीं मिली. गुरुवार की सुबह उड़ान भरने वाली फ्लाइट करीब 4 घंटे की देरी से रवाना हुई.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार की सुबह काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट विमान को उडान भरन से पहले ही वापस लौटना पड़ा. दरअसल, फ्लाइट संख्या SG-41 उड़ान भरने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच एक अन्य विमान के पायलट ने टेलपाइप में आग लगने की जानकारी दी. हालांकि कॉकपिट में कोई चेतावनी नहीं मिली थी, फिर भी पायलट ने एहतियातन के तौर पर विमान को वापस लाने का निर्णय लिया.

फ्लाइट में आग लगने की मिली सूचना

इस दौरान काफी देर तक विमान की इंजीनियरिंग जांच की गई है, जिसमें कोई भी असामान्य बात सामने नहीं आई. ऐसा विमान कंपनी का कहना है. बताया जा रहा है कि विमान संख्या SG-41 को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरनी थी. आग लगने की सूचना मिलते ही काफी देर तक फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी. इस दौरान विमान रनवे पर ही खड़ा रहा. यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पडा.

4 घंटे बाद हुई रवाना

इस बीच यात्रियों बिना एसी के काफी तक गर्मी से जूझना पड़ा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फ्लाइट में बैठे यात्री गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. काफी देर बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आई है. इसके बाद विमान को बे यानी पार्किंग में लगया गया. यहां विमान से सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और फिर करीब 4 घंटे बाद जांच पूरी होते ही विमान ने उड़ान भरी.

दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगी आग, पायलट ने टाल दिया बड़ा हादसा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button