Delhi-Ncr वंदे भारत ट्रेन के लिए 15 मिनट पहले मिलेगा कंफर्म टिकट, किसी भी स्टेशन से कर सकेंगे बुक- #INA

सांकेतिक तस्वीर
अब आप अपना कंफर्म टिकट अपनी ट्रेन के चलने से 15 मिनट पहले बुक कर सकेंगे. दक्षिण रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है. पहले ट्रेन के समय से 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था, जिसे 4 की जगह ट्रेन चलने से 8 घंटे पहले बनाने की व्यवस्था की गई. अब रेलवे यात्रियों को ट्रेन चलने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुकिंग करने की सुविधा दे रहा है.
इस पायलट प्रोजेक्ट को दक्षिण रेलवे ने शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू किया है. ऐसे में अगर इस तरह की टिकट बुकिंग सुविधा के अच्छे रिजल्ट आते हैं तो इस पायलट प्रोजेक्ट को और भी ट्रेनों में लागू किया जाएगा. चार्ट बनने के बाद यात्रियों के पास करंट टिकट बुक करने का ऑप्शन होता है. ऐसे में अगर चार्ट बनने के बाद सीट खाली होती हैं तो यात्री टिकट बुक कर लेते हैं.
किसी भी स्टेशन से बुक कर सकेंगे टिकट
लेकिन करंट टिकट बुक करने की सुविधा सिर्फ उसी स्टेशन पर होती है, जहां से ट्रेन चलती है. यानी जिस स्टेशन पर ट्रेन का चार्ट बनता है. सिर्फ वहीं से टिकट बुक किया जा सकता है. ऐसे में अक्सर ट्रेन में सीट खाली होने के बावजूद कई लोग टिकट बुकिंग नहीं कर पाते. इसी को मद्देनजर रखते हुए नई व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत जिस भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है. हर उस स्टेशन से करंट टिकट बुक किया जा सकेगा.
8 वंदे भारत ट्रेनों से की गई शुरुआत
इस सुविधा की शुरुआत ट्रायल के तौर पर कोयंबटूर-बेंगलुरु, चेन्नई-विजयवाड़ा समेत 8 वंदे भारत ट्रेनों में कर दी गई है. रेलवे की ओर कहा गया है कि इन ट्रेनों के बुकिंग के रिजल्ट अच्छे होते हैं तो आगे इस व्यवस्था को बाकी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा और इसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. इस तरह अगर इसे सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया जाता है तो फिर ट्रेन के समय से 15 मिनट पहले यात्री अपना कंफर्म टिकट बुक कर सकेंगे.
वंदे भारत ट्रेन के लिए 15 मिनट पहले मिलेगा कंफर्म टिकट, किसी भी स्टेशन से कर सकेंगे बुक
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




