Delhi-Ncr पानी की किल्लत, नाले की बदबू… बुराड़ी के हिमगिरि एंक्लेव में लोग परेशान; सरकार से मदद की गुहार- #INA

पानी की किल्लत, नाले की बदबू... बुराड़ी के हिमगिरि एंक्लेव में लोग परेशान; सरकार से मदद की गुहार

हिमगिरि एंक्लेव में पानी की किल्लत और नाले की दुर्गंध से लोग परेशान

दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिमगिरि एंक्लेव के निवासी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं. इलाके में न तो स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है और न ही खुले नाले की समस्या का समाधान मिल पाया है. शनिवार शाम कॉलोनी की आरडब्ल्यूए ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर इन दोनों मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पानी की सप्लाई बेहद अनियमित है. एक दिन छोड़कर केवल तीन घंटे पानी आता है, वह भी बहुत कम प्रेशर और गंदगी के साथ आता है. गली नंबर 7 से 10 तक पानी पहुंचता ही नहीं, जिससे वहां के परिवारों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है. इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

खुले नाले से जहरीली गैस और दुर्गंध

हिमगिरि एंक्लेव के बीच से गुजरने वाला सीडी-6 नाला निवासियों की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है. इस नाले से लगातार जहरीली गैस और दुर्गंध निकलती है. रात के समय हालात और बिगड़ जाती है. बुजुर्गों और बच्चों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है. नमी और गैस के कारण एसी, टीवी और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Water And Sewerage

स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा

नाले और गंदगी की वजह से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है. निवासियों ने बताया कि डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार मंडरा रहा है. कई लोग सांस लेने की समस्या, आंखों में जलन और चक्कर आने की शिकायत कर रहे हैं. खासकर बुजुर्ग और बीमार लोग इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

ये मांगे रखी गईं

प्रेस कॉन्फ़्रेंस का संचालन महासचिव सर्वेश्वर बिस्ट ने किया. अध्यक्ष मनीष कुमार ने स्वागत भाषण दिया और सभी अतिथियों का फूल की मालाओं से सम्मान किया गया. इस दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने क्रमवार अपनी-अपनी बात रखी. उप-प्रधान महेंद्र शर्मा, बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान नरेंद्र पंवार, ए ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान शीश राम, सचिव सरिता समेत अन्य सदस्यों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की.

  • स्वच्छ पेयजल की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति
  • नाले का तुरंत निरीक्षण और दुर्गंध की समस्या का समाधान
  • नाले को स्थायी रूप से ढकने की योजना
  • उच्च अधिकारियों द्वारा शाम के समय मौके का दौरा

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों ने मीडिया से अपील की कि उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचाई जाए ताकि जल्द से जल्द राहत मिल सके. निवासियों ने उम्मीद जताई कि इस बार उनकी पुकार सुनी जाएगी और सरकार जल्द महत्वपूर्ण कदम उठाएगी

पानी की किल्लत, नाले की बदबू… बुराड़ी के हिमगिरि एंक्लेव में लोग परेशान; सरकार से मदद की गुहार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button