Delhi-Ncr बिहार की तो बात ही क्या है… CM रेखा गुप्ता ने किया ग्लोबल आउटरीच समिट का उद्घाटन- #INA

दिल्ली के भारत मंडपम में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन किया. इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया है. जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया.
इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के बाद BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया. यहां बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा. उन्होंने ‘Bihar की तो बात ही क्या है!’ कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की.
इस समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा The Next Global Hub for Sustainable Fashion में कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया.
इसके बाद आयोजित मास्टरक्लास सत्र में कुमार ने Investment Opportunities in Bihars Textile Sector विषय पर उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित किया. उन्होंने बिहार में उपलब्ध नीति-प्रेरित प्रोत्साहनों, श्रम और कच्चे माल की उपलब्धता तथा वैश्विक बाजारों से जुड़ाव की संभावनाओं पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए, बल्कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश अवसरों के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. यह वह राज्य है, जिसे निवेशकों को गंभीरता से विचार में लेना चाहिए — यहाँ संभावनाएं हैं, समर्थन है और भविष्य है.
बिहार की तो बात ही क्या है… CM रेखा गुप्ता ने किया ग्लोबल आउटरीच समिट का उद्घाटन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




