Delhi-Ncr दिल्ली को बनाएंगे खेल राजधानी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- मेरा एक ही सपना, विश्व विजेता बनें खिलाड़ी- #INA

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों का किया स्वागत.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका सपना है कि दिल्ली के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोजनों से पदक जीतकर वापस लौटें और भारत का तिरंगा पूरी दुनिया में फहराएं. इसी सपने को साकार करने के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि प्रभावी बढ़ोतरी की है, साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने शनिवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित संवाद सत्र में उभरते खिलाड़ियों और देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर अपने विचार साझा किए और दिल्ली सरकार की खेल नीति की जानकारी दी.
छात्रों और खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली और भारत का भविष्य इन्हीं युवाओं के हाथों में है, जो आने वाले समय में राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले चैंपियनों रवि दहिया, शरद कुमार, तेजस्विन शंकर, नारायण ठाकुर, नरेंद्र ग्रेवाल और प्रीतम रानी जैसी हस्तियों का विशेष उल्लेख किया और उनके योगदान की सराहना की.
140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है. जब कोई खिलाड़ी पदक जीतता है तो वह सम्मान केवल खिलाड़ी या संस्था का नहीं, बल्कि पूरे 140 करोड़ भारतीयों का होता है. सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में खेलों को पहली बार वह सम्मान और संवैधानिक मान्यता मिली, जिसकी लंबे समय से आवश्यकता थी.
उन्होंने बताया कि हाल ही में बनाए गए राष्ट्रीय खेल शासन कानून-2025 के माध्यम से खेलों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान सुनिश्चित करने और उन्हें उचित अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है.
पिछली सरकारों ने नहीं दिया महत्व
उन्होंने उल्लेख किया कि पिछली सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को उचित महत्व नहीं दिया जाता था, न पुरस्कार राशि बढ़ाई जाती थी और न ही खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था थी. लेकिन वर्तमान सरकार ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि, सुविधाओं और संसाधनों में बड़ा सुधार किया है, जिससे दिल्ली के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को कर रही प्रोत्साहित
उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ खेल और राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये तक का पुरस्कार और सम्मानजनक सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है. साथ ही, विश्वस्तरीय खेल सिस्टम, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं, उत्तम आहार, आधुनिक स्टेडियम और खेल मैदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
उन्होंने इस अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 (जिसे उन्होंने खेलों का संविधान कहा) का भी उल्लेख किया. इस कानून से खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षित कोच, उचित आहार, और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे.
खिलाड़ियों की हर समस्या का करेंगे समाधान
इस मौके पर दिल्ली सरकार के शहरी विकास और शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के खिलाड़ियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा. सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा और समर्थन देगी. खिलाड़ियों का एक ही कर्तव्य है, मेडल लाना और दिल्ली का नाम रोशन करना.
उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल विभाग यह भरोसा दिलाता है कि आपकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा. किसी भी कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यालय और मेरा कार्यालय आपके लिए तत्पर रहेगा.
दिल्ली को बनाएंगे खेल राजधानी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- मेरा एक ही सपना, विश्व विजेता बनें खिलाड़ी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



