Delhi-Ncr यद् भद्रं तन्न आ सुव… सेवा तीर्थ में पहली बैठक के बाद पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट- #INA

नए पीएमओ सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इसमें सेवा संकल्प का प्रस्ताव पास हुआ. केरल को केरलम करने की मंजूरी मिली. श्रीनगर में इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल प्रोजेक्ट पर भी मुहर लगी. सेवा तीर्थ में पहली बैठक को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आज युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन नवनिर्मित सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इसमें देश के लिए कई अभूतपूर्व फैसले लिए गए.
पीएम मोदी ने कहा, कैबिनेट ने ये संकल्प भी लिया कि स्वदेशी सोच, आधुनिक स्वरूप और 140 करोड़ देशवासियों के अनंत सामर्थ्य की बुनियाद पर बना सेवा तीर्थ राष्ट्रसेवा के कर्तव्य-यज्ञ को निरंतर आगे बढ़ाएगा. इस राष्ट्रयज्ञ में हमारा मंत्र है- यद् भद्रं तन्न आ सुव. मतलब जो कुछ शुभ और कल्याणकारी है, जो भी नए विचार हैं, वो हमें अनवरत प्राप्त होते रहें.
आज युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन नवनिर्मित सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की प्रथम बैठक हुई। इसमें देश के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिए गए।
इस दौरान, कैबिनेट ने ये संकल्प भी लिया कि स्वदेशी सोच, आधुनिक स्वरूप और 140 करोड़ देशवासियों के अनंत सामर्थ्य
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2026
एनडीए सरकार ने अभूतपूर्व काम किया
इससे पहले बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए 1, 2 और 3 में सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है. आज कैबिनेट ने जो जरूरी फैसले लिए हैं, उनमें पहला है केरल का नाम बदलना केरलम करना, गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाइन को डबल करना, घमरिया से झारखंड में चांडिल तक तीसरी और चौथी लाइन और श्रीनगर में एक नया इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल, अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार और कच्चे जूट का एमएसपी.
पावर सेक्टर में बड़े सुधार को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जूट का एमएसपी बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. मोदी सरकार ने हमेशा एमएसपी को लागत से 50% ज़्यादा रखा है. पीएम ने पावर सेक्टर में कैबिनेट में एक बड़े सुधार को मंजूरी दी है. पिछले कुछ सालों में ग्रिड में किए गए निवेश की वजह से भारत का ग्रिड दुनिया भर में सबसे मज़बूत ग्रिड माना जाता है.
नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने श्रीनगर एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी दे दी है. मौजूदा टर्मिनल 20 हजार स्कॉयर मीटर में फैला है. नया टर्मिनल लगभग 71 हज़ार स्कॉयर मीटर में होगा. यह प्रोजेक्ट अगले 4 सालों में पूरा हो जाएगा. पुनारख-किउल तीसरी और चौथी लाइन का प्रोजेक्ट तीन साल का है. इसमें बहुत कम जमीन अधिग्रहण की जरूरत है. इसमें 14 जरूरी पुल, 18 बड़े पुल, और 62 छोटे पुल शामिल होंगे.
यद् भद्रं तन्न आ सुव… सेवा तीर्थ में पहली बैठक के बाद पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

