अलफलाह यूनिवर्सिटी पहुंची दिल्ली पुलिस:VC की सफाई- ड्यूटी के अलावा डॉक्टरों से संबंध नहीं; नूंह का मौलवी फरीदाबाद से गिरफ्तार- INA NEWS

दिल्ली में ब्लास्ट और फरीदाबाद में मिले 2900KG विस्फोटक के तार आपस में जुड़ रहे हैं। दोनों में एक ही बात कॉमन है, वह है फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी। इस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल को विस्फोटक जमा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जबकि, यहां पढ़ाने वाले मोहम्मद उमर नबी ने i-20 कार में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया। बुधवार को यूनिवर्सिटी ने पहली बार बयान जारी किया। वाइस चांसलर प्रो. भूपिंदर कौर आनंद ने कहा कि हमारे 2 डॉक्टर (डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन सईद) हिरासत में हैं। उनकी ड्यूटी के अलावा यूनिवर्सिटी का इससे कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी के अंदर किसी भी तरह का केमिकल या विस्फोटक स्टोर नहीं हुआ। हमारी लैब का इस्तेमाल सिर्फ MBBS स्टूडेंट्स को पढ़ाने और ट्रेनिंग देने के लिए होता है। हर काम कानून के हिसाब से किया जाता है। उधर, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के ACP वरुण दहिया के नेतृत्व में टीमें बुधवार को फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी और डॉ. मुजम्मिल के ठिकानों पर पहुंची। टीम ने धौज गांव में मुजम्मिल के मकान मालिक से भी पूछताछ की। दिल्ली से भी टीमें जांच के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची। मुजम्मिल का मकान मालिक मौलवी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मौलवी इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। मौलवी इश्तियाक वही व्यक्ति है, जिसने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल शकील को अपना फतेहपुर तगा गांव वाला मकान किराए पर दिया था। 9 नवंबर को इसी घर से पुलिस ने 2563 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद कर डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया था। इश्तियाक मूल रूप से नूंह जिले के सिंगार गांव का रहने वाला है। 10 साल से वह परिवार के साथ फतेहपुर तगा गांव में रह रहा है और यहीं मस्जिद में इमाम है। मस्ज़िद अल फलाह यूनिवर्सिटी के अंडर आती है। यूनिवर्सिटी की ओर से उसे करीब 9 हजार रुपए प्रति महीना दिया जाता था। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले मुजम्मिल 15 दिन की छुट्टी लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा गया था। वहां उसने अपने संपर्कों से मुलाकात की और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एकत्रित की। वहां से आने के बाद वह फतेहपुर तगा में इश्तियाक के घर रुका था। आज के बड़े अपडेट्स… यूनिवर्सिटी में चेकिंग के बाद एंट्री
अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आने वाले लोगों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड मेडिकल एरिया में जाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वे क्यों आए हैं, और यदि कोई बाहरी व्यक्ति संदिग्ध लगता है, तो गार्ड उसके साथ तब तक रहते हैं जब तक वह बाहर नहीं निकल जाता। मेडिकल क्षेत्र में लगे सभी पुराने नोटिस हटा दिए गए हैं और नए नोटिस लगाए गए हैं। धौज गांव वाले घर पर शाहीन के साथ आता था मुजम्मिल
अल फलाह यूनिवर्सिटी से लगभग 300 मीटर दूर धौज गांव में जिस घर में डॉ. मुजम्मिल रहता था, वहां के एक युवक ने बताया कि मुजम्मिल को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन सईद के साथ देखा जाता था। वे दोनों हाथ पकड़कर अपने कमरे की ओर जाते थे। मुजम्मिल कभी अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर लाता था, तो कभी कार में। लगभग एक महीने पहले आखिरी बार दोनों को कमरे पर आते हुए देखा गया था। फतेहपुर तगा में गली वाले गेट से सामान रखता था मुजम्मिल
डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा में जिस मकान को किराए पर लिया था, वहां एक अन्य परिवार भी किराए पर रहता है। किराए पर रहने वाले जाबिद की मां ने बताया कि मुजम्मिल जिस जगह पर रहता था, वहां दो दरवाजे थे। बाहरी दरवाजे का उपयोग वह मकान के अंदर सामान रखने के लिए करता था। लगभग 20 दिन पहले, जब मुजम्मिल कमरे में सामान रखने आया, तो उन्होंने सामग्री के बारे में पूछा। उसने जवाब दिया कि ये खाद के कट्टे हैं, और उसके बाद वह वहां से चला गया। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button