Delhi Red Fort Blast: हो गई Dr. Umar Nabi की Suicide Attack वाली साजिश, देखें
.webp)
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में 10 नवंबर की शाम 6:52 बजे लाल किले के सामने हुए भीषण धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सुरक्षा एजेंसियां लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं. जांच का फोकस इस समय जिस एक नाम पर सबसे ज्यादा है, वह है फिदाई हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी, जिसने विस्फोटकों से भरी कार के साथ खुद को उड़ा लिया था.
सूत्रों के मुताबिक धमाके से पहले उमर ने नूह की हिदायत कॉलोनी में बने एक सेफ हाउस में पूरे 10 दिन बिताए. यह मकान शोएब की साली अफसाना का है. बताया जाता है कि उमर 31 अक्टूबर से यहां छिपा था. इन 10 दिनों में वह कमरे से बाहर तक नहीं निकला, न ही कपड़े बदले और न नहाया. अफसाना के मुताबिक वह कमरे में गंदगी फैलाए रखता था और सिर्फ रात के अंधेरे में कभी-कभार बाहर निकलता था. इसी कमरे में वह धमाके की पूरी प्लानिंग तैयार करता रहा.
सीक्रेट रूट के जरिए दिल्ली दाखिल हुआ था उमर
जांच में यह भी सामने आया कि उमर अरावली की पहाड़ियों से होकर एक सीक्रेट रूट के जरिए दिल्ली में दाखिल हुआ. सुरक्षा एजेंसियों ने उस रास्ते की पहचान कर ली है, जिससे होकर वह i20 कार के साथ दिल्ली पहुंचा था.
NIA के हाथ लगा वीडियो
उधर, एनआईए को उमर का एक 2 मिनट का वीडियो भी मिला है, जिसमें वह आत्मघाती हमले की महिमा करता दिख रहा है. यह वीडियो एक फोन से मिला, जिसे पहले उसके भाई जहूर इलाही ने पुलवामा के तालाब में फेंक दिया था. बताया जा रहा है कि उमर ने यह फोन जहूर को अक्टूबर में दिया था और कहा था कि अगर उसके बारे में कोई खबर आए तो इसे पानी में फेंक देना. वीडियो अप्रैल में शूट किया गया था, जो इस साजिश की लंबी तैयारी का सबूत है.
युवाओं का कर रहा था उमर ब्रेनवॉश
फोन में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं, जिनसे साफ संकेत मिलता है कि उमर युवाओं का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था. वहीं धार्मिक विद्वानों का कहना है कि इस्लाम आत्मघाती हमलों को हराम मानता है और ऐसी हरकतें किसी भी रूप में जायज नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: महिलाओं को फिदायीन बनने की ट्रेनिंग देती थी डॉ. शाहीन, दिल्ली ब्लास्ट केस में नया अपडेट
Delhi Red Fort Blast: हो गई Dr. Umar Nabi की Suicide Attack वाली साजिश, देखें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)



