UP के 35 शहरों में घना कोहरा, राजस्थान-हरियाणा में बारिश:पूरे बिहार में कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट; दिल्ली में 31 दिसंबर 6 साल में सबसे ठंडा दिन- INA NEWS

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों आज घना कोहरा छाया हुआ है। कोल्ड वेव भी है। मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार को कानपुर में सबसे ठंडा रहा, यहां मिनिमम टेम्परेचर 4.6°C रहा। राजस्थान के जयपुर- चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। आज 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरे छाया। बूंदाबादी भी हुई, कोल्ड वेव भी है। मौसम विभाग ने सभी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर में सबसे कम टेम्परेचर 5.2°C रहा। पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। दिल्ली में 31 दिसंबर को पिछले 6 साल में सबसे कम टेम्परेचर 6.4°C रहा था। 2019 में ये 9.4°C था। आज दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की 3 तस्वीरें अन्य राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 2 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी 3 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: दिसंबर में सर्दी का 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान वाले शहर मध्य प्रदेश में दिसंबर की सर्दी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग ने जनवरी में भी तेज सर्दी का अनुमान जताया है। इन दौरान घना कोहरे के साथ कोल्ड वेल और कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। दिसंबर में कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान वाले शहर रहे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर में बारिश, घने कोहरे और शीतलहर का भी अलर्ट; तापमान में गिरावट आई राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के 8 जिलों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। जयपुर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कोल्ड वेव और घने कोहरे की भी चेतावनी है। बुधवार को जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बीकानेर में बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सभी 38 जिलों में कोल्ड-डे, कोहरे का यलो अलर्ट; गया में मिनिमम टेम्परेचर 5°C दर्ज बिहार के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। बुधवार को गया में मिनिमम टेम्परेचर 5°C रहा। पटना में अधिकतम टेम्परेचर 2°C बढ़ कर 18.3°C पहुंचा। राज्य के 13 शहरों का तापमान 10°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 11 जिलों में बारिश की संभावना, 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट; देहरादून में तापमान 7°C गिरा उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश की संभवना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की भी संभावना है। देहरादून में तापमान दो दिन में 7°C गिर गया, जहां दो दिन पहले तापमान 23°C था वो अब घटकर 16°C पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान से सटे इलाकों में कोल्ड डे की चेतावनी पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का असर हरियाणा पर दिख रहा है। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच रही। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। आज भी 9 जिलों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




