यूपी के 68 जिलों में घना कोहरा, 50 ट्रेनें लेट:MP के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी- INA NEWS

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। कोहरे की वजह से प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गोरखपुर, वाराणसी समेत कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कई देरी से उड़ान भर रही हैं। एमपी में करीब 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं शनिवार को 19 राज्यों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी है। देश में मौसम से जुड़ी 2 तस्वीरें… 28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button