मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा:जैसलमेर में कम विजिबिलिटी के कारण बस-बोलेरो की टक्कर, 12 घायल; हिमाचल में बर्फबारी की संभावना- INA NEWS

देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। राजस्थान के अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक हो गई। जैसलमेर में कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। वहीं विजिबिलिटी कम होने से CM भजनलाल शर्मा का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। पहाड़ी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में 17 और 20 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। देशभर से मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश : 22 जिलों में कोहरा, ग्वालियर-चंबल में 50 मीटर दूर देखना मुश्किल; भोपाल-जबलपुर में असर ज्यादा मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के साथ अब घना कोहरा भी छाने लगा है। मंगलवार को 22 जिलों में कोहरे असर देखने को मिला। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में सुबह के समय कोहरे के कारण 50 मीटर दूर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। सोमवार को भोपाल और जबलपुर में इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा कोहरे का असर रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : घने कोहरे की चेतावनी:3 डिग्री तक गिरा तापमान, सीकर का फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा राजस्थान में कोहरे का असर शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य के 6 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। हल्की सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो गई। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9, लूणकरणसर में 6 और दौसा में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक-दो दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 22 दिसंबर के बाद कोल्ड वेव का अलर्ट:आने वाले दिनों 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; 30km/h की रफ्तार से चलेगी पछुआ हवा बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच तापमान और गिरने वाला है। राज्य का न्यूनतम तापमान फिलहाल 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले 7 दिनों तक सुबह और शाम के समय तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 30km प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। 22 दिसंबर के बाद शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




