MP-UP में आज घने कोहरे की चेतावनी:कर्नाटक के ऊटी में बर्फ जमी; श्रीनगर में रात का तापमान -1.8°C दर्ज- INA NEWS

देश के सर्दी बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरे का असर दिखने लगा है। मंगलवार को यूपी के मथुरा समेत अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण वाहन आपस में टकराए। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें टकराईं। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो। 5 घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई। 70 से ज्यादा घायल भी हुए। मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां तापमान 4.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इधर, राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मिनिमम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में कोहरे के कारण विजिविलिटी 10 मीटर से भी कम रही। तमिलनाडु में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन ऊटी में भी कारों पर बर्फ की परत जम गई। यहां मंगलवार सुबह का तापमान 13°C रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रात का तापमान गिरकर -1.8°C पहुंच गया। साथ ही यहां घना कोहरा भी छाया। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम -0.6°C रहा। गुलमर्ग घाटी में तापमान -0.5°C के साथ फ्रीजिंग पॉइंट के ऊपर दर्ज किया गया।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button