Sport : ZIM vs SL: वनडे सीरीज में जीत के वाबजूद ICC ने श्रीलंका टीम को दी सजा, प्लेयर्स पर ठोक दिया इतने प्रतिशत का जुर्माना #INA

ZIM vs SL: श्रीलंका की टीम ने 2 मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को उसी के घर में 2-0 से क्लीन स्विप किया है. श्रीलंका ने पहला वनडे मैच 7 रनों से और दूसरा 5 विकेट से जीत हासिल किया. अब सीरीज जीत के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. दरअसल आईसीसी ने श्रीलंका टीम पर स्लो ओवर रेट की वजह से भारी जुर्माना लगाया है. पहले मैच में स्लो ओवर रेट के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
स्लो ओवर रेट की वजह से श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मिली सजा
आईसीसी मैच रेफरी ने ये सजा सुनाई है. जांच में पाया गया कि श्रीलंका टीम ने निर्धारित समय में कम ओवर डाले. नियमों के मुताबिक, आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यदि कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं करती है तो खिलाड़ियों की मैच फीस में से हर एक ओवर के लिए 5 प्रतिशत कटौती की जाती है. अब श्रीलंकाई खिलाड़ियों की मैच फीस में 5 प्रतिशत कटौती होगी.
पहला वनडे मैच रहा था बेहद रोमांचक
श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया है. हालांकि जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला बेहद ही रोमांच रहा था. जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे और 5 विकेट हाथ में थी और क्रीज पर 2 सेट बैट्समैन थे, लेकिन दिलशान मदुशनका ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका को शानदार जीत दिलाई थी. इसके बाद दूसरा मैच भी श्रीलंका ने शानदार तरीके से जीता. पथुम निसांका ने शानदार शतक लगाया.
हरारे में 3 सितंबर से ZIM vs SL T20I सीरीज का होगा आगाज
जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच अब 3 टी20 मैचों की सीरीज की 3 सितंबर से शुरुआत होगी. दूसरा मुकाबला 6 सितंबर और तीसरा 7 सितंबर को खेला जाएगा. टी20 सीरीज के भी सभी मुकाबले हरारे के मैदान पर खेले जाएंगे. इसके बाद श्रीलंका की टीम एशिया कप 2025 में शिरकत करेगी.
यह भी पढ़ें: Tim David: टिम डेविड ने हवा में उड़ते हुए लपका ऐसा लाजवाब कैच, वायरल हो रहा है वीडियो
यह भी पढ़ें: Sanju Samson: संजू सैमसन का केरल क्रिकेट लीग में जलवा, चार पारियों में ठोके कुल 355 रन
ZIM vs SL: वनडे सीरीज में जीत के वाबजूद ICC ने श्रीलंका टीम को दी सजा, प्लेयर्स पर ठोक दिया इतने प्रतिशत का जुर्माना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












