Nation: विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’ #INA

चेन्नई, 3 जून (.)। विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को देशभर से बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अभिनेता धनुष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं।

रविवार को गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह जीत दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में उनकी पहली जीत थी।

गुकेश को बधाई देने के लिए अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए डी गुकेश को बहुत-बहुत बधाई। आपका धैर्य सराहनीय है और सभी के लिए प्रेरणा है।

धनुष से पहले सोमवार को नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गुकेश की पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट के जरिए प्रशंसा की। उन्होंने नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत की सराहना की।

पीएम मोदी ने लिखा, गुकेश को सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदी के खिलाफ उनकी बेहतरीन जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई! नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है, जो उनकी प्रतिभा और लगन को दिखाती है. हम उनके आगे के सफर के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं!

भारत के 19 वर्षीय शतरंज स्टार गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं। गुकेश ने अपने करियर में पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सराहना मिल रही है। इस मैच में कार्लसन के रिएक्शन की भी काफी चर्चा हुई जिन्होंने झुंझलाहट में हार के बाद अपना हाथ टेबल पर दे मारा था। आमतौर पर शांत संयमित खेल के लिए मशहूर कार्लसन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गुकेश की जीत की व्यापकता को भी बयां करता है।

–.

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button