धर्म-कर्म-ज्योतिष – Hariyali Teej: हरियाली तीज पर क्यों महिलाएं पहनती हैं हरे रंग के कपड़े और चुड़ियां, जानिए इसके पीछे की वजह और महत्व #INA
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज सावन के महीने में विवाहित महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है. इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से अखंड स्वर का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही कुंवारी लड़कियों की सुयोग्य जीवनसाथी पाने की इच्छा पूरी होने की मान्यता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को है. इस त्यौहार पर महिलाएं सोलह श्रृंगार तो करती ही हैं, साथ ही हरे रंग का भी खास इस्तेमाल करती हैं. फिर चाहे वो हरी साड़ी, चूड़ी पहनना हो या मेहंदी लगाना. जानिए आखिरी हरियाली तीज में हरा रंग क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है…
हरियाली तीज पर ये है हरे रंग का महत्व-
-हिंदू धर्म में कुछ रंगों को बहुत शुभ माना जाता है और हरा रंग उनमें से एक है. सावन में हरे रंग का बहुत महत्व है क्योंकि इस पूरे महीने बारिश के कारण चारों ओर हरियाली होती है, प्रकृति का रंग हरा हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो इससे उनके पति की उम्र लंबी होती है
-भगवान शिव को हरियाली बहुत प्रिय है. यह खुशहाली और नए जीवन का प्रतीक भी है. कहा जाता है कि शिव को समर्पित हरियाली तीज के दिन जो स्त्रियां हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी पहनती है, मेहंदी लगवाती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य प्राप्त होता, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
-शास्त्र में हरे रंग को बुध का कारक माना गया है. इस रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है. सावन के महीने में हरा रंग बुध की सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है, जो हमारी शक्ति और मानसिक स्थिरता को बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Yogini Ekadashi 2025: 21 या 22 जून, कब मनाई जाएगी योगिनी एकादशी? यहां जानिए सही तिथि और महत्व
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Hariyali Teej: हरियाली तीज पर क्यों महिलाएं पहनती हैं हरे रंग के कपड़े और चुड़ियां, जानिए इसके पीछे की वजह और महत्व
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






