धर्म-कर्म-ज्योतिष – सावन से पहले दिखें ये सपने तो हो जाएं खुश, मिलेंगे शुभ संकेत #INA
Swapna Shastra: सनातन धर्म में भोले बाबा के सावन महीने का भक्तों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. यह खास महीना भगवान शिव क प्रिय है. इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इस शुभ महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी. वहीं इसका समापन 09 अगस्त को होगा. सावन के महीने से पहले भगवान शिव से जुड़े सपनों को व्यक्ति को कई खास संकेत मिलते हैं. आइए आपको बताते है.
महादेव की कृपा
सपने में शिवलिंग को देखना बेहद शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन से पहले से इस सपने को देखने को व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर हो सकते हैं.
गुड न्यूज
इसके अलावा अगर आपने भगवान शिव को हंसते हुए सपने में देखा है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह के सपने को देखने से व्यक्ति को गुड न्यूज मिल सकती है. साथ ही महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.
खुशियों का आगमन
अगर आपने सावन की शुरुआत से पहले सपने में शिव मंदिर को देखा है, तो इस सपने से ये संकेत मिलते हैं कि व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और सभी तरह की समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है.
शिव की कृपा बरसेगी
अगर आप सपने में खुद भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं, तो इस सपने को बेहद खास माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखने से व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा बरस सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं.
मिलेंगे शुभ परिणाम
ऐसा माना जाता है कि सपने में महादेव के संग मां पार्वती के दर्शन करने से जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है. साथ ही कोई शुभ परिणाम मिल सकते हैं.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
सावन से पहले दिखें ये सपने तो हो जाएं खुश, मिलेंगे शुभ संकेत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






