धर्म-कर्म-ज्योतिष – जेठ के पहले बड़े मगंलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली होंगे खुश, मिलेगा धनलाभ #INA

Bada Mangal 2025: हिंदू धर्म में जेठ माह को सबसे बड़ा महीना माना गया है. जेठ मतलब बड़ा होता है. वहीं जेठ महीने के मंगलवार काफी विशेष होते हैं. वैसे तो हफ्ते के  सभी मंगलवार बजरंगबली को समर्पित हैं. जेठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमानजी की मुलाकात हुई थी. भक्त और भगवान के इसी मिलन की तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है. इस बार बड़ा मंगल 13 मई यानी कल से शुरू हो रहे हैं.

जेठ महीने के पांच बड़े मंगल

पहला बड़ा मंगल    13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल     20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल    27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल      2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल    10 जून 2025

क्या है महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जेठ माह में मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था. इसी वजह से जेठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जेठ माह के मंगलवार के दौरान प्रभु राम अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं.

करें ये उपाय

हनुमान चालीसा

बुढ़वा मंगल के दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें. मान्यता है कि इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

घी का दान

बड़ा मंगल के दिन घी का दान करने से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलती है. धन-दौलत में कभी कमी नहीं होती है. इसके अलावा यह उपाय जॉब-बिजनेस में सफलता के लिए भी कारगर होता है.

दान करें 

बड़ा मंगल के दिन पूजा-पाठ के साथ दान जरूर करें. मंगल दोष से निजात पाने के लिए बड़ा मंगल के दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, सिंदूर और गुड़ का दान करें. साथ ही मंदिर में बंदरों को केले, गुड़, चना, और नारियल खिलाएं. इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

कर्ज से मुक्ति

कर्ज में डूबे हैं और कमाई का जरिया खत्म हो चुका है तो बड़ा मंगल के दिन ‘ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना शुभ होता है. इससे धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती है. 

नौकरी या व्यापार 

बहुत प्रयास के बाद भी आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की नहीं मिल रही तो पहले बड़े मंगल पर हनुमानजी की पूजा करें और पान का बीड़ा उन्हें अर्पित करें. व्यापार में वृद्धि के लिए हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करें. इससे परेशनी दूर होगी.

सुंदरकांड का पाठ

 बड़े मंगल से मंगलवार का व्रत शुरू करें और नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें. बड़े मंगल के दिन गुड़ का दान करने से हनुमानजी की विशेष कृपा मिलती है. मन शांत रहता है, साथ ही व्यापार में भी आर्थिक वृद्धि भी होगी.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

 

जेठ के पहले बड़े मगंलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली होंगे खुश, मिलेगा धनलाभ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button