धर्म-कर्म-ज्योतिष – सपने में दिखें ये चीजें, तो समझ जाएं कि लगने वाली है लॉटरी #INA

Swapna Shastra: सपनों की विचित्र दुनिया को समझना सरल नही है. सपने व्यक्ति को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं. कुछ सपने शुभ और कुछ सपने अशुभ फल देने वाले होते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अलग मतलब होता है. हर इंसान का सपना होता है कि वह जिंदगी में खूब तरक्की करे और अमीर बने. जिसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं वहीं माना जाता है कि मेहनत के साथ किस्मत का कनेक्शन काफी जरूरी  होता है. कई बार हमारी किस्मत से जुड़े कुछ संकेत हमें सपनों के जरिए भी मिलते हैं. स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जिन्हें देखने से आप अंदाजा लगा सकता है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है.

सपने में झाड़ू देखना

अगर आपको सपने में झाड़ू दिखाई दे तो यह बेहद शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में झाड़ू दिखाई तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है. आपकी सभी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और नई खुशियां दस्तक देंगी. साथ ही, यह सपना बताता है कि मां लक्ष्मी आपके घर में वास करने वाली हैं.

सपने में खाली बर्तन देखना

सपने में खाली बर्तन देखना भी बहुत अच्छा संकेत माना गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका मतलब है कि आपकी झोली अब भरने वाली है. खाली बर्तन इस बात का प्रतीक है कि आपके घर में अब संपत्ति, धन और खुशहाली आने वाली है. अचानक से आपको कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है और आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

सपने में सफेद मिठाई देखना

सपने में सफेद रंग की मिठाई देखना भी बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में खुशी और समृद्धि का समय आने वाला है. मां लक्ष्मी की कृपा से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और आपके घर का माहौल भी खुशियों से भर जाएगा.

सपने में गुलाब का फूल देखना

अगर आप सपने में गुलाब का फूल दिखाई दे तो समझें आपकी किस्मत का तारा चमकने वाला है. यह सपना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में आर्थिक मजबूती आएगी और पुराने समय से चली आ रही समस्याएं अब खत्म होने वाली हैं.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

 

सपने में दिखें ये चीजें, तो समझ जाएं कि लगने वाली है लॉटरी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button