धर्म-कर्म-ज्योतिष – Somwar Ke Upay: सोमवार को करें ये सरल उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी #INA

Somwar Ke Upay: सोमवार देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय दिन है. इस पावन अवसर पर भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही उनके नाम पर सोमवार का व्रत भी रखा जाता है. सनातन शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. इस दिन विशेष उपाय करने का विधान है. इन उपायों को करने से जीवन में सभी तरह के दुख और परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं.

सोमवार के दिन करें ये उपाय-

-सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी की जाती है. जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. ऐसे सोमवार की पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें.

-अगर आप पन पसंद वर पाना चाहती हैं तो सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें. इस समय भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काले तिल, भांग, धतूरा चढ़ाएं. इन चीजों को अर्पित करने भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं.

-अगर आप अपने जीवन में व्याप्त दुखों और समस्याओं से निपटना चाहते हैं तो सोमवार के दिन पूजा के दौरान शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. इस स्तोत्र का पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं.

-अगर आप शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो सोमवार को पूजा के दौरान भगवान शिव को गंगाजल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें:  मृत्यु आने से कुछ महीने पहले व्यक्ति को मिलने लगते हैं ये 7 संकेत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

ये भी पढ़ें:  कर्म के हिसाब से किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

-सोमवार के दिन अगर आप किसी भी तरह की आर्थिक संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो देवों के देव महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक करें. इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

Devshayani Ekadashi 2025: 5 या 6 जुलाई, कब मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और पारण

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

 

Somwar Ke Upay: सोमवार को करें ये सरल उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button