धर्म-कर्म-ज्योतिष – आत्माएं पड़ जाएंगी पीछे, आज ही इन चीजों से बनाएं दूरी #INA
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का ऐसा ग्रंथ है जिसका मानव जीवन से गहरा संबंध है. गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों के बारे में उल्लेख मिलता है, जिससे बुरी आत्माएं जल्दी आकर्षित होती हैं. गुरड़ पुराण में जीवन और मृत्यु के बाद और उससे जुड़ी हुई घटनाओं के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण ग्रंथ में बताया गया है कि मृत्यु के बाद जीवात्मा का क्या होता है. इसके अनुसार आत्मा को कर्म के अनुसार स्वर्ग-नरक की प्राप्ति होती है, तो वहीं कुछ आत्माएं लोक-परलोक के बीच भटकती रहती हैं. ये आत्माएं कई चीजों से आकर्षित हो सकती है.
इन कामों से आकर्षित होती हैं आत्माएं
स्नान-ध्यान न करना: ऐसे लोग जो प्रतिदिन स्नान और ध्यान नहीं करते उनका शरीर दूषित होता है. ऐसे शरीर पर बहुत जल्दी ही बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो सकता है. इसलिए नियमित रूप से स्नान-ध्यान करें और मन व शरीर को स्वस्थ रखें.
इत्र का इस्तेमाल
हल्के और सुगंधित इत्र या परफ्यूम का प्रयोग सही है. लेकिन बहुत तीव्र सुंगध वाले इत्र का प्रयोग करना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है. माना जाता है कि तीव्र सुगंध वाले इत्र से आत्माएं आकर्षित होती है.
गर्भवती महिला
गरुड़ पुराण के अनुसार गर्भवती महिलाओं के प्रति भी आत्माएं आकर्षित होती हैं. इसके पीछे यह मान्यता है कि आत्माएं नया शरीर पाने के लिए हमेशा गर्भवती महिला के पास भटकती हैं और वह उसके गर्भ में पल रहे शिशु पर अपना बसेरा बनाना चाहती है. इसलिए आपने बड़े-बुजुर्गों को अक्सर यह कहते हुए सुना होगा कि, गर्भवती महिलाओं के ना ही घर पर अकेला छोड़ना चाहिए और ना ही घर के बाहर अकेले निकलना चाहिए.
पूजा-पाठ न करना
जिस घर पर रोज पूजा-पाठ नहीं होते और धूप-दीप नहीं जलाए जाते, वहां भी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों का ठिकाना बन जाता है. इसलिए घर पर सुबह और सायंकाल में पूजा-पाठ जरूर करें.
बीमार व्यक्ति
बीमार लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और ऐसे लोगों के आसपास भी आत्माएं बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं. क्योंकि वह उनके शरीर पर प्रवेश करना चाहती हैं. इसलिए अच्छा खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
आत्माएं पड़ जाएंगी पीछे, आज ही इन चीजों से बनाएं दूरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





