धर्म-कर्म-ज्योतिष – रास्ते में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ, दिखते ही करें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार #INA
मृत्यु अंतिम सत्य है ये बात हम सभी जानते हैं. वहीं कई बार हम इंटरव्यू के लिए जा रहे होते हैं, या फिर किसी शादी में जा रहे होते हैं या फिर घूमने के लिए जाते हैं और तभी हमें अर्थी दिख जाए तो कुछ लोग अर्थी को इग्नोर कर देते हैं तो कुछ लोग अर्थी को प्रणाम करने लगते हैं, लेकिन अर्थी दिखना शुभ होता या अशुभ आइए आपको बताते हैं और अर्थी दिखते ही आपको क्या करना चाहिए.
हाथ जोड़कर प्रणाम करें
शकुन शास्त्र के अनुसार रास्ते में अर्थी का दिखना शुभ संकेत हो जाता है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं और अर्थी दिख जाए तो काम में सफलता मिलने के पूरी संभावना रहती है. साथ ही यह निकट भविष्य में कोई लाभ होने के योग भी बनाता है. यदि रास्ते में कोई अर्थी दिखे तो तुरंत अंतिम यात्रा पर जा रहे व्यक्ति को हाथ जोड़कर प्रणाम करें. साथ ही भगवान से प्रार्थना करें कि वह मृतक को अपने चरणों में स्थान दें.
पौराणिक कथाओं के अनुसार
भगवान शिव की बारात का भी अर्थी और श्मशान घाट से बेहद खास संबंध है. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब पार्वती जी को ब्याहने के लिए शिव जी को बारात लेकर जाना था, तब शिव जी शुभ मुहूर्त निकल जाने के बाद भी श्मशान में बैठे रहे. तब ब्रह्माजी ने शिवजी से कहा कि विवाह का मुहूर्त निकल रहा है. इस पर शिव जी ने कहा अभी सही मुहूर्त नहीं आया है. 3 दिन बाद जब एक अर्थी आई और उसका अंतिम संस्कार हुआ तब शिव जी ने चिता की राख अपने अंगों पर लगाई और फिर बारात लेकर गए.
सिक्का डाल दें
अगर आप किसी खास काम के लिए बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको अर्थी ले जाते दिखाई दें. तो वहां एक सिक्का डाल दें. इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी. अगर सावन माह में आपको कोई शव यात्रा दिखे तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि मरने के बाद आत्मा में शिव में लीन हो जाती है. क्योंकि वो निराकार हैं. इसलिए अर्थी दिखने पर महामृत्युंजय मंत्र या ओम नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे पुण्य की प्राप्ति होगी.
जरूरतमंद को दक्षिणा दे
शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति ब्राह्मण की अर्थी उठाता है, उसे एक यज्ञ के बराबर पूण्य की प्राप्ति होती है. इसी तरह ब्राम्हण की शव यात्रा देखने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा जाता है. रास्ते में शव यात्रा देखने के बाद किसी जरूरतमंद को दक्षिणा देने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इससे आपके अटके हुए काम बनने लगेंगे.
फूल अर्पण करें
शव यात्रा दिखाई देने पर किसी मंदिर में मृतक के नाम से रुपए दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. इससे आपकी सारी तकलीफें दूर होंगी. जिनका काम हमेशा बिगड़ जाता है उन्हें अगर अर्थी ले जाते हुए दिखाई दें. तो कोशिश करें कि मृतक को प्रणाम करें. साथ ही फूल अर्पण करें. ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद क्रूर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होगा.
मखाने डालने चाहिए
शव यात्रा देखने पर राम नाम का जाप करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. इससे सांसारिक बंधनों से छुटकारा मिलता है. जिन लोगों को हमेशा मानसिक परेशानी रहती है, उन्हें शव यात्रा दिखाई देने पर मृतक पर मखाने डालने चाहिए. इससे आपको पूण्य मिलेगा.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
रास्ते में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ, दिखते ही करें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





