धर्म-कर्म-ज्योतिष – महिला नागा साधु को क्यों कहा जाता है नागिन? क्या इसका कोई नेगेटिव मतलब होता है या फिर कुछ और वजह #INA
सांसारिक जीवन से पूरी तरह दूर. ब्रह्मचर्य का पालन और दीक्षा के बाद बदला हुआ नाम मतलब खुद को भूलकर प्रभु के चरणों में समर्पित. खुद का पिंडदान पहले ही कर चुकी होती हैं, इन्हें सिर्फ गेरुए को धारण करने की अनुमति. इतना सब करने के बाद महिला नागा साधु बनती है. वहीं सभी के मन में आता है कि अगर पुरुष नागा साधुओं की तपस्या इतनी कठिन होती है तो महिला नागा साधुओं के लिए तो यह और भी मुश्किल भरा सफर रहता होगा. वहीं महिला नागा साधु को नागिन कहा जाता है. जिसके बाद लोगों के दिमाग में आता है कि इनको नागिन क्यों कहा जाता है. आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते है.
कुंभ में बनता है अलग से शिविर
महिला नागा संतों की खूबी होती है कि ये शारीरिक तौर पर भी बड़ी कठोर और मजबूत होती हैं. इनसे पंगा लेना आसान नहीं होता. इधर कुछ वर्षों में महिला साधकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. जिसमें विदेशी महिला नागा साधु भी हैं. अखाड़े की महिला साधुओं को माई, अवधूतानी अथवा नागिन के नाम से संबोधित किया जाता है. कुंभ मेले में महिला संन्यासियों के लिए माई बाड़ा नाम से अलग शिविर बनाया जाता है.
शरीर हो जाता है ठंडप्रुफ
जिस समय कुंभ होता है, उस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही होती है. उस ठंड में भी ये महिला नागा साधु केवल एक पतला सूती कपड़ा लपेटे होती हैं. दरअसल योगसाधना के जरिए वो ठंड पर जीत हासिल कर लेती हैं और इस जरिए अपने शरीर ठंडप्रुफ बना लेती हैं. इसी वजह से वो कड़ाके की ठंड में भी आराम से बाहर घूम लेती हैं और कुंभ में डूबकी लगाती हैं.
नागिन क्यों कहा जाता है
दरअसल पुरुष नागा साधुओं को नागा कहते हैं. वो शरीर पर बिल्कुल कपड़े धारण नहीं करते. केवल भस्म लपेटकर रखते हैं. महिला नागा साधुओं को स्त्रीलिंग में नागिन कहते हैं. इसका अर्थ नकारात्मक तौर पर कतई नहीं होता और ना इसका मतलब सर्प प्रजाति की नागिन के तौर पर होता है. लेकिन ये बात सही है कि जब कोई उन्हें नागिन के तौर पर संबोधित करता है तो लोग चकरा जाते हैं.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
महिला नागा साधु को क्यों कहा जाता है नागिन? क्या इसका कोई नेगेटिव मतलब होता है या फिर कुछ और वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





