दीया मिर्जा ने गिनाए प्रकृति के साथ समय बिताने के फायदे, बोलीं- ‘यह खूबसूरत जुड़ाव का अनुभव’
.webp)
मुंबई, 11 जून (.)। अभिनेत्री और प्रकृति प्रेमी दीया मिर्जा ने मंगलवार को मुंबई के हरे-भरे स्थानों की खोज को प्रोत्साहित करते हुए प्रकृति के साथ समय बिताने के फायदों के बारे में बात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि प्रकृति न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह बच्चों के लिए भी खुशी का का एक बढ़िया साधन है।
दीया ने इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियोज और तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “प्रकृति के साथ नियमित संपर्क से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मानसिक शांति मिलती है। हमारे बच्चे प्रकृति के बीच खुश रहते हैं। यह जगह प्रकृति के साथ जुड़ाव का खूबसूरत अनुभव है।”
दीया ने मुंबई के दो खास स्थानों की तारीफ की, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं। पहला है ‘द नेस्ट’, जिसे उनकी दोस्त राधा ने सजाया है। उन्होंने इसे एक शानदार उदाहरण बताया, जिसे मुंबई और पूरे भारत में दोहराया जा सकता है। दीया ने लिखा, “यह पार्क जैव विविधता को बढ़ावा देने का बेहतरीन मॉडल है। इसे देखकर खुशी होती है। मैं यहां बार-बार आना चाहूंगी।”
दूसरे स्थान मालाबार हिल नेचर ट्रेल, जिसे पेड़ों, पक्षियों की मधुर आवाज और समंदर के मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है, उसका जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “यहां की हरियाली और शांति शहर की भागदौड़ से दूर एक शानदार सुकून देती है। यह सह-अस्तित्व का बेहतरीन उदाहरण है।”
इसके साथ ही दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से प्रकृति के करीब आने की अपील की।
दीया मिर्जा का वन्यजीवों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। 22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर उन्होंने एक पोस्ट कर जैव विविधता के विभिन्न सदस्यों जैसे शेर, बाघ, हाथी, हिरण, बंदर, तितलियों और अन्य सुंदर पक्षियों के कुछ छोटे वीडियो भी अपलोड किए थे।
उन्होंने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि पृथ्वी पर जीवन की सुंदरता और विविधता का जश्न मनाने का दिन है। ऐसे में साथ मिलकर समृद्ध जैव विविधता की रक्षा और पोषण करना चाहिए, जो सभी के लिए जरूरी है। दीया मिर्जा ने पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बात की और बताया कि यह हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को संपन्न रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बालकनी, छत या बगीचे में देशी फूल लगाने और कीटनाशकों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।
–.
एमटी/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दीया मिर्जा ने गिनाए प्रकृति के साथ समय बिताने के फायदे, बोलीं- ‘यह खूबसूरत जुड़ाव का अनुभव’
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)


