क्या US के हमले से पहले ही Iran ने ठिकाने लगा दिया था 400 KG यूरेनियम… रूस आज खोलेगा अपने पत्ते, जंग में कूदा तो WWIII तय
HighLights
अमेरिका ने तीन परमाणु संयंत्रों को बनाया था निशाना
फोर्डो पर भी बरसे थे बंकर बस्टर बम, भारी तनाव जारी
ईरान ने अमेरिका और इजरायल को फिर भी धमकी
एजेंसी, वाशिंगटन/तेहरान (Iran US Israel Conflict)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का दावा है कि ईरान की तीन परमाणु साइट पर हमला सफल रहा है और अमेरिका वहां बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल रहा है। बहरहाल, इस दावे से ठीक उलट कुछ और बातें सामने आई हैं, जो ट्रम्प के लिए चिंताजनक हो सकती हैं।
इजरायल के कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स के साथ ही विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान ने फोर्डो परमाणु संयंत्र से उच्च कोटि का 400 किलो यूरेनियम सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। यह यूरेनियम कहां छिपा रखा है, इस बारे में अमेरिका, इजरायल और संयुक्त राष्ट्र, किसी को पता नहीं है।
दो इजरायली अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले फोर्डो प्लांट से यूरेनियम और अन्य उपकरणों की एक बड़ी मात्रा को हटा दिया था। यह सब उस समय किया गया, जब ट्रम्प ने कहा कि वे दो हफ्तों में तय करेंगे कि अमेरिका, ईरान पर हमला करेगा या नहीं।
हमसे से ठीक पहले ही सैटेलाइट इमेजेस का हवाला दिया जा रहा है, जिसमें कई वाहन लंबी कतार में खड़े हैं। मामा जा रहा है कि इन्हीं वाहनों से यूरेनियम को ठिकाने लगाया गया। कुछ लोग कहा रहे हैं कि इस काम में पाकिस्तान ने भी ईरान की मदद की है।
रूस ने शुरू से ईरान पर अमेरिका हमले की निंदा की है। इस बीच, सोमवार का दिन इस लिहाज से अहम होने जा रहा है कि मास्को में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे।
यहां भी क्लिक करें – ईरान बंद करेगा होर्मुज स्ट्रेट, तो क्या भारत में भी महंगा होगा पेट्रोल-डीजल… जानिए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा
माना जा रहा है कि इसके साथ ही रूस का रुख भी पूरी तरह साफ हो जाएगा। देखना यही है कि क्या रूस भी इस जंग में खुलकर उतरता है और ईरान को परमाणु मदद देता है। ऐसा होता है तो दुनिया में बड़ी जंग छिड़ने की आशंका बढ़ जाएगी।
क्या US के हमले से पहले ही Iran ने ठिकाने लगा दिया था 400 KG यूरेनियम… रूस आज खोलेगा अपने पत्ते, जंग में कूदा तो WWIII तय
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,