Entertainment: ‘बॉर्डर 2’ के सेट से दिलजीत दोसांझ की विदाई, वरुण धवन ने बांटे लड्डू – #iNA

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ कुछ वक्त पहले तक अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे थे. हालांकि, अब उन्होंने अपनी दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म कर ली है. शूटिंग के आखिरी दिन दिलजीत लोगों के बीच काफी प्यार भरे अंदाज में नजर आए. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वो सेट के आखिरी दिन को अपने को-स्टार वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ संलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.
‘बॉर्डर 2’ में फिल्मी दुनिया के कई जाने माने नाम शामिल हैं. फिल्म में दिलजीत की शूटिंग पूरी होने पर फिल्म की स्टार कास्ट ने इस पल को शानदार तरीके से सिलब्रेट किया. दिलजीत ने वरुण और अहान के साथ ही साथ सेट पर सभी टीम मेंबर को लड्डू बांटी. एक्टर ने खुद के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, इसमें सबसे कमाल की बात ये रही है कि वीडियो में बॉर्डर फिल्म का फेमस गाना संदेशं आते हैं बज रहा था. दिलजीत सेट पर मस्ती करते दिख रहे हैं.
‘बॉर्डर 2′ की शूटिंग खत्म’
दिलजीत ने अपने अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म. फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में दिलजीत के किरदार की बात की जाए, तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. उन्हें इस रोल में देखने के लिए उनके फैंस काफी खुश हैं.
View this post on Instagram
फिल्म से हटाने की मांग
हालांकि, सरदार जी 3 के विवाद के बीच दिलजीत को फिल्म से हटाने की मांग की जा रही थी. कई जगह ऐसी अफवाह भी थी कि उन्हें ‘बॉर्डर 2’ से रिप्लेस किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अफवाह के बीच दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिससे लोगों को उनके फिल्म में होने की कंफर्मेशन हो गई. सरदार जी 3 की बात करें, तो फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के शामिल होने से फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था.
‘बॉर्डर 2’ के सेट से दिलजीत दोसांझ की विदाई, वरुण धवन ने बांटे लड्डू
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










