लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा:भूपेंद्र यादव 5 बजे जवाब देंगे; 'VB-जी राम जी' बिल पर 14 घंटे बहस, विपक्ष बोला- स्टैंडिंग कमेटी को भेजें- INA NEWS

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को 14वां दिन है, लेकिन बुधवार को संसद की कार्रवाई आधी रात के बाद भी जारी रही। लोकसभा में नए ग्रामीण रोजगार बिल पर चर्चा पूरी हो गई। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। करीब 14 घंटे तक चली बहस में 98 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद लोकसभा रात 1:35 बजे स्थगित हो गई। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बहस का जवाब देंगे। हालांकि विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्थायी समिति के पास भेजा जाए। वहीं, लोकसभा में आज नियम 193 के तहत प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा शुरू कर सकती हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस चर्चा का जवाब देंगे। विपक्षी INDIA गठबंधन की कई पार्टियां गुरुवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास सुबह 10.15 बजे G-RAM-G बिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। संसद में बुधवार की कार्रवाई की बड़ी बातें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button