Nation: झारखंड: साहिबगंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट #INA
.webp)
साहिबगंज, 20 जुलाई (.)। झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का पानी चेतावनी स्तर को पार कर गया है। रविवार को पानी का स्तर 26.25 मीटर के चेतावनी निशान को पार कर 26.89 मीटर तक पहुंच गया है। सोमवार सुबह तक यह 27.25 मीटर तक जा सकता है, जो खतरे के निशान से ज्यादा होगा।
हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार दोपहर बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही दियारा और शहर के निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भरतिया कॉलोनी, रसुलपुर दहला नया टोला, बिजली घाट के सामने नया टोला, चानन और कबूतरखोपी जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। दियारा क्षेत्र के लोग अपने सामान और मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं।
गंगा नदी के ऊपरी इलाकों जैसे प्रयागराज, बक्सर, पटना, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में भी जलस्तर बढ़ने से साहिबगंज में बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है। इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
उपायुक्त हेमंत सती ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे दियारा क्षेत्र खाली कर दें, नाव में क्षमता से अधिक सवारी न भरें, बाढ़ के पानी में रील्स बनाना बंद करें और बच्चों को नदी के पास जाने से रोकें। डीसी ने गंगा किनारे जाकर जलस्तर का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य की तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए नाव, जीवन रक्षक उपकरण, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली गई है। जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और गंगा के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहें।
–.
एसएनसी/पीएसके
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
झारखंड: साहिबगंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)

