National-शरीर में दिखे गांठ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जान लें ये लक्षण – #INA

National-शरीर में दिखे गांठ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जान लें ये लक्षण – #INA

गांठ रिश्तों में हो या फिर शरीर में दोनों को ही सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। शरीर की गांठ से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। शरीर के गांठ को यदि आपने नजरअंदाज किया तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि यह गांठ आगे चलकर कैंसर आदि जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है और अगर समय रहते इसका इलाज न हो, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें, और अपने शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर गांठ में दर्द नहीं हो रहा, तो वह सामान्य है और चिंता की बात नहीं है। लेकिन ऐसा सोचना गलत हो सकता है, क्योंकि कई बार कैंसर की गांठ में दर्द नहीं होता। इसलिए अगर शरीर में कहीं भी कोई गांठ, सूजन या बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और इलाज से कैंसर को काबू में लाया जा सकता है।

गांठ को ना करें नजरअंदाज

कई बार शरीर में ऐसी गांठें बन जाती हैं जिनमें दर्द होता है, जबकि कुछ गांठें बिलकुल बिना दर्द की होती हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि किसी भी गांठ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर्स के मुताबिक, कैंसर की गांठों में शुरुआत में दर्द नहीं होता। जब गांठ का आकार छोटा होता है, तो यह अक्सर पेनलेस (दर्द रहित) होती है। लेकिन जैसे-जैसे इसका आकार बढ़ता है और यह आसपास के टिश्यू या अंगों तक फैलती है, तो दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, अगर गांठ में संक्रमण हो जाए, या बायोप्सी (जांच के लिए सैंपल लेना) के बाद, तो भी गांठ में दर्द हो सकता है। इसलिए, दर्द हो या न हो, अगर शरीर में कोई गांठ बनती है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण

  • अगर आपके शरीर में नीचे दिए गए लक्षण नजर आ रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं और जांच जरूर करवाएं:
  • भूख कम लगना और तेजी से वजन गिरना
  • लगातार खांसी आना और उसके साथ खून आना
  • आवाज में बदलाव, खासकर बिना किसी कारण
  • पेट में लगातार तेज दर्द या पीलिया होना
  • शरीर पर अचानक से बहुत सारे मस्से हो जाना
  • पेशाब में खून आना, लेकिन दर्द महसूस न होना
  • खाना खाते समय मुश्किल होना, या तीखा-गर्म खाना खाने में परेशानी होना

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

शरीर में दिखे गांठ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जान लें ये लक्षण

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button