भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर Donald Trump का नया दावा, बोले- 7 नहीं बल्कि 8 विमान मार गिराए
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने अब एक बार फिर से यही दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों परमाणु सशस्त्र देशों ने मई में शांति स्थापित तभी की, जब उन्होंने अपने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी दी थी।
HighLights
भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया नया दावा
सात नहीं बल्कि आठ विमान मार गिराए- डोनाल्ड ट्रंप
मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में ट्रंप ने दिया बयान
डिजिटल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने अब एक बार फिर से यही दावा किया है। उन्होंने अपने अजीबोगरीब दावे में कहा कि इस संघर्ष में सात नहीं बल्कि आठ विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों परमाणु सशस्त्र देशों ने मई में शांति स्थापित तभी की, जब उन्होंने अपने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी दी थी।
मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि कहा, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा था, तभी मैंने सुना कि ये दोनों देश युद्ध करने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष में सात विमान मार गिराए गए और आठवां बुरी तरह घायल हो गया। असल में आठ विमान मार गिराए गए।’
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि जब तक आप शांति के लिए सहमत नहीं होते, मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा।
ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि उनकी धमकी के बाद दोनों देशों ने कहा कि व्यापार का इस युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन मैंने कहा इसका सब कुछ लेना-देना है। आप परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। मैं आपके साथ व्यापार नहीं कर रहा हूं। अगर आप आपस में युद्धरत हैं तो हम आपके साथ कोई समझौता नहीं कर रहे हैं।’ ट्रंप के मुताबिक अगले दिन ही उनको फोन आया कि दोनों देशों के बीच शांति हो गई है। ट्रंप ने कहा कि मैंने इस फैसले का स्वागत किया और दोनों देशों के साथ व्यापार के लिए आगे बढ़ा। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल में आठ महीने में आठ युद्ध रोके गए हैं, जिसमें कोसोवो-सेरविया और कांगो-रवांडा के बीच युद्ध भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- अब इस देश पर हमला करने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग को दिए निर्देश
भारत कर चुका है ट्रंप के दावे का खंडन
बता दें कि ट्रंप के इस दावे का पहले ही खंडन कर चुका है। भारत की ओर से स्पष्ट कहा गया कि 10 मई को पाकिस्तानी कमांडरों की ओर से अपने भारतीय समकक्षों से आक्रमण रोकने की अपील के बाद युद्धविराम हुआ। हालांकि इसके बाद भी ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उनकी वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध बंद हुआ।
भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर Donald Trump का नया दावा, बोले- 7 नहीं बल्कि 8 विमान मार गिराए
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,