Donald Trump का भारत दौरा कैंसिल, Quad शिखर सम्मेलन से भी दूरी; Tariff विवाद से रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट!
Indo US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरा रद्द (Dolnald Trump Cancelled India Visit) कर दिया है और वे क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला हाल ही में लगाए गए 50% टैरिफ विवाद 9Tariff War) के बाद लिया गया है। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में तनाव गहराता जा रहा है।
HighLights
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरा रद्द करने का फैसला
Quad शिखर सम्मेलन में ट्रंप शामिल नहीं होंगे
टैरिफ विवाद से भारत-अमेरिका रिश्ते तनावपूर्ण
डिजिटल डेस्क: भारत और अमेरिका के बीच संबंध हाल के दिनों में काफी तनावपूर्ण (India US Relations) हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाकर दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में खटास पैदा कर दी थी। अब खबर है कि ट्रंप ने इस साल के अंत में होने वाले भारत दौरे को रद्द कर दिया (Donald Trump Cancels India Visit) है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन (Quad Summit) में भी हिस्सा नहीं लेंगे। बताया गया कि उन्होंने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस यात्रा के बारे में आश्वस्त किया था, लेकिन अब अचानक इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। हालांकि, इस पर अभी तक न तो भारत और न ही अमेरिकी प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है।
Quad Summit की भारत करेगा मेजबानी
भारत इस साल के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी। क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से अहम मंच माना जाता है। ट्रंप के इस फैसले से भारत की मेजबानी के महत्व पर असर पड़ सकता है।
Indo-US रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट
ट्रंप प्रशासन की ओर से लगातार व्यापारिक दबाव बनाए जाने से भारत-अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रंप कई बार सार्वजनिक मंच से यह भी कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में भूमिका निभाई है। भारत ने हमेशा स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ उसके मसलों में किसी तीसरे देश की कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी।
PM मोदी का चीन दौरे पर नजरें
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर हैं। यहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच यह दौरा और भी अहम माना जा रहा है। दुनिया की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। ट्रंप का भारत दौरा रद्द होना और क्वाड सम्मेलन से दूरी बनाना भारत-अमेरिका संबंधों में गहराते तनाव की ओर इशारा करता है। जहां टैरिफ विवाद ने व्यापारिक रिश्तों को कमजोर किया है, वहीं अब कूटनीतिक स्तर पर भी दरार साफ नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिकी कोर्ट ने Tariff को बताया गैरकानूनी
Donald Trump का भारत दौरा कैंसिल, Quad शिखर सम्मेलन से भी दूरी; Tariff विवाद से रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,