दिल्ली-NCR में घने कोहरे के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर

देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में घने कोहरे के साथ वायु प्रदूषण का डबल अटैक है. इसके कारण विजिबिलिटी जीरों हो चुकी है. रविवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर कोहरा छाने लगा था, शाम होने के साथ यह और घना गया. इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम सी गई. वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए. राजधानी में कोहरे के साथ प्रदूषण में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. एयर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. ये बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है.  राजधानी का ओवरऑल एक्यूआई करीब 400 रहा, वहीं नोएडा में 446, ग्रेटर नोएडा में 434 और गुरुग्राम में  445 तक पहुंच गया है. धुंध और स्मॉग की मोटी परत ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया. इस दौरान लोगों को आखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. 

उड़ानों पर हुआ असर

घने कोहरे और स्मॉग का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है. रविवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित रही. बेहद कम विजिबिलिटी के कारण इंडिगो एयरलाइंस को अपनी 13 उड़ानों को रद्द करना पड़ा. वहीं 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. रद्द उड़ानों  में से 11 पहले से शेड्यूल में शामिल थीं. वहीं दो उड़ानें अचानक बिगड़े मौसम के कारण रद्द करनी पड़ीं. चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, मुंबई, बेंगलुरु और गया रूट की उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित रहीं. कई यात्रियों को 15 मिनट से लेकर 4 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा.

दिल्ली-NCR में घने कोहरे के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button