झपकी आने से ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, इनर रिंग रोड पर पलटी बस चार घायल

आगरा। इनर रिंग रोड पर आज तड़के एक बस पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए रात के अंधेरे में हुए हादसे से बस यात्रियों मे कोहराम मच गया चीख-पुकार सुनकर आज पास के लोग मौके पर पहुंच गए आनन- फानन मे बस के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को वापस उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। बस मे करीब 60 यात्री सवार थे।
हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के इनर रिंग रोड पर रहनकला टोल प्लाजा के समीप हुआ। घटना तड़के करीब तीन की है एक प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी झपकी आने के कारण ड्राइवर बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद बस मे सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई चीख पुकार सुनकर पास ही स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।
टोलकर्मियों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर पलटी बस से लोगों को बाहर निकाला। बस पलटने से चार लोगों को चोटें आई जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए एसएन हॉस्पिटल भिजवाया।
घायलों में गोंडा की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकाली,राधे निषाद 78 वर्षीय और एक 4 वर्षीय कृष्ण सहित एक बच्चे की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। गनीमत यह रही कि यह हादसा टोल प्लाजा के नजदीक हुआ जिससे पलटी बस के यात्रियों को जल्दी ही मदद मिल गई। अगर यह हादसा किसी दूसरी जगह पर हुआ होता तो पुलिस को बहुत देरी से खबर मिलती जिससे बचाव कार्य मे देरी होती। आगरा से अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button