इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने पर टैक्सी की डिमांड बढ़ी:जालंधर से दिल्ली जाने के लिए हो रही बुक, इंडो-कनाडियन स्टैंड पर दिखी भीड़- INA NEWS

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द चल रही हैं। इसके चलते जालंधर शहर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी की बुकिंग बढ़ गई है। टैक्सी यूनियन प्रधान इशांत ने बताया कि उनके पास डेली दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की 50 के करीब बुकिंग आ रही हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से पहले ये 10 के करीब ही रहती थीं। इसके साथ ही बावा टैक्सी यूनियन के प्रधान ने बताया कि जालंधर से घरेलू उड़ानों से जाने वालों की संख्या कम रहती है। फिर भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से दिल्ली के लिए टैक्सी की पूछताछ के लिए फोन आने ज्यादा हुए हैं। उनके यहां से दिल्ली के लिए डेली 15 से 20 टेक्सी बुक हो रही हैं। आदमपुर से फ्लाइट शुरू होने के चलते बहुत से लोग जहाज से दिल्ली जा रहे थे। जालंधर में इंटरनेशनल ट्रेवलर ज्यादा, इंडो-कनाडियन के स्टैंड पर दिखी भीड़
जालंधर बस स्टैंड के बास से चलने वाली इंडो कनाडियन बस सर्विस के बाहर सुबह ही लोगों की भीड़ देखी गई। यहां लोगों ने बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। इंडिगो की टिकट नहीं करवाई थी। वह बस से ही दिल्ली से एयर इंडिया और दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट से जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोआबा से ज्यादातर संख्या कनाडा और अमेरिका जाने वालों की है। इसलिए इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


