किस कैंसर से हुआ पंकज धीर का निधन और यह कितना खतरनाक? जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
.webp)
Pankaj Dheer cause of death: टीवी के मशहूर और महाभारत के कर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का आज यानी बुधवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया. पंकज धीर कथित तौर पर सर्जरी के बाद फिर से कैंसर की चपेट में आ गए थे. ऐसा कई बार कैंसर के मरीजों के साथ होता है. इलाज या सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए कैंसर के लक्षण खत्म हो जाते हैं लेकिन बाद में यह फिर से लौट आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंकज धीर का निधन किस कैंसर से हुआ था और यह कितना खतरनाक है. चलिए हम आपको बताते हैं इसके लक्षण और बचने के तरीके के बारे में.
किस कैंसर से हुई पंकज धीर की मौत?
एक्टर धीर कैंसर की जंग चुके थे लेकिन कुछ महीनों में उनकी हालत काफी खराब हो गई थी. दोबारा कैंसर लौटने के चलते उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी. इसके चलते उनकी एक सर्जरी भी की गई थी. हालांकि उसके बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका.पंकज धीर की मौत ‘कैंसर रीकरेन्स’से हुई है. पिछले कुछ सालों में कैंसर के चलते मौत का सिलसिला लगातार जारी है. गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं.
कितना खतरनाक है कैंसर
आज के दौर में कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक बन चुकी है. यह बीमारी शरीर में अनकंट्रोल सेल्स की बढ़ोत्तरी से होती है जो धीरे-धीरे अंगों को खोखला बना देती है. खास बात यह है कि कैंसर सिर्फ वहीं नहीं रुकता जहां यह शुरू होता है बल्कि खून के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है.
यही कारण है कि इसका इलाज मुश्किल हो जाता है और मौत का खतरा बढ़ जाता है.आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में दुनियाभर नें लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत कैंसर से हुई थी. यह आंकड़ा साबित करता है कि कैंसर दुनिया में मौत का एक प्रमुख कारण बन चुका है.
कैंसर रीकरेन्स के लक्षण
- पुराने लक्षणों का वापस आना
- लगातार दर्द होना
- खांसी या सांस लेने में तकलीफ
- वजन का अचानक घटना
- बुखार या थकान
- पांचन संबंधी समस्याएं
कैसे करें बचाव?
अगर कैंसर से बचना चाहते हैं तो आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं जैसे कि तंबाकू और शराब से दूरी, हेल्दी डाइट और डेली एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके अलावा इसे रोकने के लिए लोग सर्जरी,कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी का सहारा लेते हैं. हालांकि यह कितना कारगर साबित होता है यह मरीज के ठीक होने के बाद पता चलता है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 In Ayodhya: इस दिवाली देखना चाहते हैं अयोध्या की रौनक? तो अभी से करें अपने सफर की तैयारी
किस कैंसर से हुआ पंकज धीर का निधन और यह कितना खतरनाक? जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)

