दलीप ट्रॉफी : आयुष बडोनी का नाबाद दोहरा शतक, सेमीफाइनल में पहुंची नॉर्थ जोन

बेंगलुरु, 31 अगस्त (.)। आयुष बडोनी के नाबाद अर्धशतक के दम पर नॉर्थ जोन ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 पर दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बडोनी का यह दूसरा दोहरा शतक है।

नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 146.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 658 रन बनाए थे। आयुष बडोनी 223 गेंद में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 204 और कन्हैया वाधवन 45 गेंद पर 23 रन पर खेल रहे थे। नॉर्थ जोन की कुल बढ़त 833 रन की हो चुकी थी। इस समय अंपायर्स ने मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।

आयुष बडोनी के अलावा नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में कप्तान अंकित कुमार ने 321 गेंद पर 198 और यश ढुल ने 157 गेंद पर 133 रन की पारी खेली थी। निशांत सिंधु ने भी 68 रन बनाए थे।

नॉर्थ जोन पहली पारी में 405 रन पर सिमटी थी। आयुष बडोनी ने 63 रन बनाए थे। वाधवन ने 76 रन की पारी खेली थी। निशांत सिंधु ने 47 और आकिब नबी ने 44 रन बनाए थे।

पहली पारी में ईस्ट जोन 230 रन पर सिमट गई थी। विराट सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए थे। नॉर्थ जोन के लिए आकिब नबी ने 5 विकेट लिए थे।

ईस्ट जोन पर बढ़त बनाने की वजह से नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

बडोनी भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा हैं। वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। बडोनी आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं और मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

2022 से एलएसजी का हिस्सा बडोनी ने 56 मैचों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.56 रहा है। वह 4 विकेट भी ले चुके हैं।

–.

पीएके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

दलीप ट्रॉफी : आयुष बडोनी का नाबाद दोहरा शतक, सेमीफाइनल में पहुंची नॉर्थ जोन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button