Nation: बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में थे आंसू : पीएम मोदी #INA

नई दिल्ली, 29 जुलाई (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली की बाटला हाउस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां (बाटला हाउस) मुठभेड़ हुई थी, तब कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आंसू थे।

पीएम मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान ये बयान दिया।

उन्होंने लोकसभा में कहा, कांग्रेस के राज में आतंकवाद अगर फला-फूला है तो उसका एक बड़ा कारण यह है कि इनकी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति है। जब दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ हुई, तो कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आतंकवादियों के मारे जाने के कारण आंसू थे। वोट पाने के लिए इस बात को हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंचाया गया।

उन्होंने संसद हमले का जिक्र करते हुए आगे कहा, 2001 में जब भारत की संसद पर घातक हमला हुआ, तो कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अफजल गुरु को संदेह का लाभ देने की बात कही थी। 26/11 को मुंबई में हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद एक पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया। पाकिस्तानी मीडिया और दुनिया ने भी माना कि वह पाकिस्तान से था, लेकिन यहां कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के इतने बड़े पाप पर क्या खेल कर रही थी? वे वोट बैंक की राजनीति के लिए इसको भगवा आतंक सिद्ध करने में लगे हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने में लगी हुई थी। कांग्रेस के एक नेता ने अमेरिका के बड़े राजनयिक को यहां तक कह दिया था कि लश्कर-ए-तैयबा से भी बड़ा खतरा भारत के हिंदू संगठन हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को कदम रखने नहीं दिया। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा को बलि चढ़ाती रही है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानूनों को कमजोर किया।

उन्होंने आगे कहा, दलहित में हमारे मत मिले या न मिले, लेकिन देशहित में हमारे मन जरूर मिलने चाहिए।

–.

एफएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में थे आंसू : पीएम मोदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button