इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं:सुनामी की चेतावनी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश- INA NEWS

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई और लोगों से तुरंत सुरक्षित जगह जाने को कहा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरती और क्षतिग्रस्त होती दिखाई दे रही हैं। कई लोग भूकंप के बाद घरों और इमारतों से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से कई घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। इंडोनेशिया में भूकंप से जुड़ीं 4 फोटोज… समुद्र के नीचे था भूकंप का केंद्र अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आया। इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे था। भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने पूर्वी नुसा तेंगारा, पश्चिमी नुसा तेंगारा, दक्षिण सुलावेसी और दक्षिण-पूर्व सुलावेसी के कुछ इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है। भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे होने के कारण तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button