Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से डोली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी, दहशत में लोग
Earthquake: रूस का कमचटका (Russia Kamchatka) क्षेत्र एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से कांप उठा। शनिवार को आए इस शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता अलग-अलग संस्थानों ने 7.1 से 7.4 मैग्नीट्यूड बताई है। सुनामी चेतावनी केंद्र ने संभावित खतरनाक लहरों की चेतावनी (Tsunami Warning Issued) जारी की है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है।
HighLights
रूस के कमचटका में शक्तिशाली भूकंप
भूकंप से रूस में दहशत का माहौल बना
सुनामी अलर्ट ने बढ़ाई लोगों की चिंता
एजेंसी, नईदिल्ली: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचटका (Earthquake Russia Kamchatka) में शनिवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) ने भूकंप की तीव्रता 7.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर बताया। वहीं, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड और गहराई 39.5 किलोमीटर दर्ज की।
भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 111 किलोमीटर पूर्व में था। USGS ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, बाद में इसे घटाकर 7.4 कर दिया गया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी कि इस भूकंप से रूस के तटों पर एक मीटर तक ऊंची खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। हालांकि, जापान और हवाई जैसे क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर से कम ऊंचाई की लहरें देखने की संभावना है।
EQ of M: 7.0, On: 13/09/2025 08:07:57 IST, Lat: 53.32 N, Long: 159.92 E, Depth: 60 Km, Location: Near East Coast of Kamchatka.
कमचटका क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार झटके महसूस हो रहे हैं। इससे पहले जुलाई में यहां अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया था, जिसने प्रशांत महासागर में चार मीटर ऊंची सुनामी पैदा की थी। उस दौरान हवाई से लेकर जापान तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। शनिवार को आए इस भूकंप ने एक बार फिर क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना दिया है।
यह भी पढ़ें- Nepal Crisis: मनीषा कोइराला ने किया हिंदू राष्ट्र का समर्थन, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से डोली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी, दहशत में लोग
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,