एलन मस्क का ‘X’ कनेक्शन : PayPal से लेकर SpaceX और बेटे के नाम तक, जानिए क्या है ‘X’ से लगाव की वजह
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने आखिरकार यह खुलासा कर दिया कि अक्षर ‘X’ उनके लिए इतना खास क्यों है। जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट ‘WTF is?’ में बातचीत के दौरान मस्क ने बताया कि 1990 के दशक से ही उनका इस अक्षर से एक गहरा जुड़ाव रहा है।
HighLights
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने खुलासा कर दिया
मस्क के अनुसार, 1999 में उन्होंने एक-अक्षर वाला डोमेन X.com खरीदा
डिजिटल डेस्क। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने आखिरकार यह खुलासा कर दिया कि अक्षर ‘X’ उनके लिए इतना खास क्यों है। जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट ‘WTF is?’ में बातचीत के दौरान मस्क ने बताया कि 1990 के दशक से ही उनका इस अक्षर से एक गहरा जुड़ाव रहा है,चाहे वह X.com हो, SpaceX हो या फिर उनके बेटे का नाम।
X.com का पुराना आइडिया
मस्क के अनुसार, 1999 में उन्होंने एक-अक्षर वाला डोमेन X.com खरीदा था। उस समय उनका इरादा एक ऐसी फाइनेंशियल टेक प्लेटफॉर्म बनाने का था, जो पैसे से जुड़े कामों को तकनीक की मदद से बेहद आसान कर दे। उन्होंने बताया कि उस वक्त केवल तीन एक-अक्षर वाले डोमेन उपलब्ध थे- X, Q और Z-और उन्होंने X को इसलिए चुना क्योंकि वे इसे एक बड़े ‘फाइनेंशियल क्रॉसरोड्स’ के रूप में विकसित करना चाहते थे।
मस्क ने कहा कि पुरानी बैंकिंग व्यवस्था कई अलग-अलग और धीमे डेटाबेस पर आधारित है, जो न तो रियल टाइम हैं और न ही बहुत सुरक्षित। उनकी कल्पना थी कि एक ऐसा सिस्टम बने जिसमें सारा फाइनेंशियल डेटा एक ही तेज और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर हो।
X.com से PayPal और फिर Twitter तक का सफर
मस्क ने बताया कि X.com बाद में PayPal में बदल गया, जिसे बाद में eBay ने खरीद लिया। वर्षों बाद जब eBay ने पूछा कि क्या वह यह पुराना डोमेन वापस लेना चाहेंगे, तब मस्क ने इसे दोबारा खरीद लिया। मस्क ने कहा कि ट्विटर (अब X) को खरीदने की उनकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि वे X.com का पुराना विज़न फिर से शुरू करना चाहते थे. एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जो दुनिया के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का ग्लोबल क्लियरिंग हाउस बन सके।
उन्होंने कहा कि चीन में लोग WeChat पर अपनी पूरी डिजिटल लाइफ जीते हैं, लेकिन चीन के बाहर ऐसा कोई सुपर-ऐप नहीं है। X का उद्देश्य भी एक ऐसा ही यूनिवर्सल प्लेटफॉर्म बनाने का है, जो इससे भी आगे जा सके।
SpaceX और ‘X’ का रिश्ता
मस्क ने बताया कि SpaceX का असली नाम Space Exploration Technologies था, लेकिन नाम लंबा लगने पर उन्होंने इसे छोटा करके SpaceX कर दिया। उनके अनुसार, अक्षर X को कैपिटल में लिखना उन्हें डिजाइन और सौंदर्य की दृष्टि से हमेशा पसंद आया है।
बेटे के नाम में भी X
मस्क ने कहा कि उनके बेटे X Æ A-Xii,जिसे वह मज़ाक में ‘Lil X’ कहते हैं, का नाम उनकी पार्टनर ने सुझाया था। मस्क ने कहा कि उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा था कि लोग समझेंगे कि वह X अक्षर के बहुत शौकीन हैं, लेकिन नाम का सुझाव उनकी पार्टनर की ओर से आया था।
इसे भी पढ़ें- चीन की टेंशन बढ़ाएगा ‘T-Dome’, जानें यह इजरायल के आयरन डोम से कैसे है बेहतर?
एलन मस्क का 'X' कनेक्शन : PayPal से लेकर SpaceX और बेटे के नाम तक, जानिए क्या है 'X' से लगाव की वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,