Nation: नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और शातिर स्नेचर के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार #INA
नोएडा, 25 जून (.)। नोएडा पुलिस और स्नेचिंग करने वाले एक अपराधी के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई है, जिसमें बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला तो पता चला कि उस पर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 17 अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेज-1 पुलिस सेक्टर-14 के पीछे गंदे नाले की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अशोक नगर दिल्ली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भगाने लगा।
पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया तो मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, बदमाश ने अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख फायर कर दिया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान अरुण कुमार उर्फ अरुण सागर उर्फ गोलू, निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी और स्नेचिंग के 5 मोबाइल, चेन का गला टुकड़ा और 10,000 रुपए नकद बरामद किए गए।
पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया है कि उसने हाल ही में साथी के साथ चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। बरामद चेन और मोबाइल को लेकर थाना सेक्टर-24 नोएडा और थाना फेज-1 नोएडा में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
–.
पीकेटी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और शातिर स्नेचर के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)




