Entertainment: 22 साल पहले सलमान खान ने फिल्म में रखा ऐसा हेयर स्टाइल, जिसका आज भी है क्रेज, जानें किससे ली थी इंस्पिरेशन – #iNA

लोगों का पसंदीदा शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. शो के पहले गेस्ट सलमान खान थे, इस दौरान लोगों ने शो के पहले एपिसोड में काफी एंजॉय किया है. शो के दौरान सलमान ने बाकी टीम मेंबर से साथ काफी मस्ती की, वहीं उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म को लेकर एक गजब का खुलासा भी किया. उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम के हेयर स्टाइल के इंस्पिरेशन के बारे में बात की.
सलमान खान ने अपने करियर में कई सारी फिल्में दी हैं. जिनमें से उनकी कुछ फिल्मों के किरदार काफी फेमस हुए हैं. इन्हीं में से उनकी फिल्म तेरे नाम भी है, जिसका किरदार राधे क्लासिक बन चुका है. 22 साल पुरानी फिल्म के इस किरदार को लोग आज भी बखूबी याद रखे हुए हैं. यहां तक कि कुछ लोग आज भी राधे की हेयर स्टाइल रखते हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सलमान ने बताया कि आखिर उन्होंने ये हेयर स्टाइल के लिए कहां से सोचा था.
किससे हुए थे इंस्पायर?
सलमान ने बातचीत के दौरान बताया कि तेरे नाम फिल्म में राधे की हेयर स्टाइल भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से इंस्पायर थी. एक्टर ने उसके पीछे की वजह भी बताई, उन्होंने कहा, ये जो तेरे नाम का लुक है, वह असल में अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर था और मुझे लगता है कि राहुल रॉय का भी वही हेयरस्टाइल था. मैंने सोचा कि जो छोटे शहर का हीरो होता है ना, उनके हमेशा लंबे बाल होते हैं. पुराने जमाने के सभी हीरो लंबे बाल रखते थे, तो वहां से ये आया था.
काफी फेमस है स्टाइल
हालांकि, एक्टर का ये खुलासा सुनकर लोग काफी हैरान थे, क्योंकि एक हेयर स्टाइल के पीछे इस तरह की सोच अपने आप में काबिल-ए-तारीफ है. उनका उस वक्त का हेयर स्टाइल आज भी कई लोगों की पसंद है. सलमान ने इस शो के दौरान और काफी कमाल की बातों का खुलासा भी किया. वहीं एक्टर की फिल्म की बात करें, तो तेरे नाम उनकी कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हैं और आज भी फिल्म और उसके किरदार को लोग पहले जितना ही पसंद करते हैं.
22 साल पहले सलमान खान ने फिल्म में रखा ऐसा हेयर स्टाइल, जिसका आज भी है क्रेज, जानें किससे ली थी इंस्पिरेशन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










