Entertainment: 26 साल पहले चोर बनकर CID में घुसा था ये एक्टर, अब पुलिस वाला बनकर बैठा है – #iNA

CID का नाम टीवी के दुनिया के सबसे बड़े शोज में शामिल है. इसके हर एक किरदार की लोगों के दिलों में खास जगह है, अपनी एक अलग पहचान है. इस शो में एक ऐसा एक्टर भी है, जिसने कभी इसमें चोर का किरदार निभाया था, लेकिन फिर बाद में इंस्पेक्टर के रोल में उसकी कास्टिंग हुई.
वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि आदित्य श्रीवास्तव हैं, जो शो में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का रोल प्ले करते हैं. आदित्य की इस शो में एंट्री CID के शुरू होने के एक साल बाद साल 1999 में हुई थी. यानी अब से 26 साल पहले.
26 सालों में अभिजीत लोगों के फेवरेट कैरेक्टर बन गए. आज यानी 21 जुलाई को आदित्य श्रीवास्तव का 57वां बर्थडे है. इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि ‘सीआईडी’ में किस तरह आदित्य की एंट्री हुई थी.
आदित्य श्रीवास्तव सबसे पहले इस शो में एपिसोड नंबर 39-40 में दिखे थे. इन दोनों एपिसोड में एसीपी के गन चोरी होने की कहानी दिखाई थी. जो गन चुराता है, उस चोर का नाम होता है परेश. इस किरदार को आदित्य ने ही प्ले किया था.
इस किरदार में आदित्य का काम लोगों को पसंद आया था. बाद में मेकर्स ने शो में अभिजीत नाम के एक नए कैरेक्टर को शामिल करने का फैसला किया, जिसमें आदित्य को कास्ट किया गया. और अब इस कैरेक्टर के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं.
इस शो में पहले इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाम का किरदार था, जिसे आशुतोष गोवारिकर निभाते थे. हालांकि, उन्होंने एक फिल्म बनाने का फैसला किया था और इस शो को छोड़ दिया था. उसके बाद मेकर्स ने वीरेंद्र नाम के किरदार को खत्म कर दिया था.
वीरेंद्र का किरदार खत्म होने के बाद ही मेकर्स ने अभिजीत नाम से नया कैरेक्टर इंट्रोड्यूस किया था. CID का पहला सीजन 1998 से 2018 तक चला था. वहीं फिर पिछले साल दिसंबर में दूसरा सीजन शुरू हुआ.
26 साल पहले चोर बनकर CID में घुसा था ये एक्टर, अब पुलिस वाला बनकर बैठा है
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










