Entertainment: 7 दिनों में 2800 करोड़… भारत में भी मचाई तबाही, अब चीन में भी दहाड़ रहा डायनासोर – #iNA

इन दिनों दुनियाभर में एक एक्शन साई-फाई फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. फिल्म का नाम है ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’, जिसमें स्कार्लेट जोहानसन, जोनाथन स्टुअर्ट और लूना ब्लेज जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए हैं.
इस फिल्म को गैरेथ जेम्स ने डायरेक्ट किया है और उनके डायरेक्शन का कमाल दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. फिल्म लोगों को इस कदर पसंद आ रही हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाका हो गया है.
चीन में भी ये फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है. चीन में इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 47.2 मिलियन डॉलर यानी 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. मंगलवार को इस फिल्म ने चीन में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.
मंगलवार को चीन में इस फिल्म ने 2.7 मिलियन डॉलर यानी 23.14 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ये चाइना में पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है.
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ से पहले ये रिकॉर्ड ‘मिशन इम्पॉसिल 8’ के नाम था. पहले मंगलवार को इस फिल्म ने चीन में 2.1 मिलियन डॉलर यानी 18 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है.
भारत में इस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. बाकी देशों में ये फिल्म 2 जुलाई को रिलीज हुई थी, लेकिन भारत में ये फिल्म 4 जुलाई को आई. पहले दिन इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 5 दिनों में इंडिया में 47.7 करोड़ रुपये अपने नाम किए हैं. वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 7 दिनों में अब तक 2865 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की कहानी का सेंटर एलिमेंट डायनासोर को दिखाया गया.
7 दिनों में 2800 करोड़… भारत में भी मचाई तबाही, अब चीन में भी दहाड़ रहा डायनासोर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










